मध्य प्रदेश में भाजपा नेता के भाई ने 'ठेके' से लूटी बोतलें, फायरिंग के बाद दुकान में किया डांस
टीकमगढ़ में भाजपा जिला महामंत्री के चचेरे भाई ने साथियों संग शराब दुकान में फायरिंग कर बोतलें लूटीं। पुलिस ने ...और पढ़ें
HighLights
भाजपा नेता के चचेरे भाई ने शराब दुकान में की फायरिंग।
आरोपितों ने दुकान से शराब की बोतलें लूटीं और डांस किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर मामला दर्ज किया।
डिजिटल डेस्क, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित शराब की दुकान में भाजपा नेता के चचेरे भाई ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। साथियों के साथ पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह यादव के चचेरे भाई ने दुकान में फायरिंग की।
इसके बाद आरोपितों ने दुकान से शराब की बोतलें लूट लीं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर ही आरोपित की पहचान की है।
दुकान में किया डांस
पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने के बाद आरोपितों ने दुकान में डांस भी किया और जाते-जाते बोतलें लेकर गए। आरोपित कुलदीप क्षेत्र का शातिर अपराधी है, उसके खिलाफ मोहनगढ़ और दिगौड़ा थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास व लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बिहार में शराब के लिए मची लूट, अररिया में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते ही बोतलें लेकर भागे लोग
