विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में BJP, 24 अक्टूबर से ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र छोड़ो’ अभियान; बूथ स्तर तक पहुंचेगी पार्टी

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:35 PM (IST)

भाजपा विपक्ष द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गढ़े जा रहे झूठे नैरेटिव का जवाब देने के लिए 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. भाजपा चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र छोड़ो' अभियान।

  2. आगामी 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा यह अभियान।

  3. मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विपक्ष को करारा जवाब देगी पार्टी।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। विपक्ष द्वारा थोड़ी-सी भीड़ जुटाकर झूठे नैरेटिव गढ़ने की कोशिशों का भाजपा अब केवल बचाव नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर जवाब देगी। इसके लिए पार्टी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र छोड़ो' अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान राष्ट्रीय से लेकर बूथ स्तर तक चलाया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर अब पार्टी की ओर से विपक्ष के हर आरोप का तथ्यों के साथ खंडन किया जाएगा और जनता के बीच सच्चाई रखी जाएगी।

पांच नवंबर तक चलेगा अभियान

रणनीति यह है कि केवल सफाई देने के बजाय विपक्ष के भीड़तंत्र और भ्रम फैलाने की राजनीति को ही कठघरे में खड़ा किया जाए। पार्टी का यह अभियान 24 अक्टूबर से पांच नवंबर तक चलेगा। मध्य प्रदेश में भाजपा इस अभियान की तैयारी के लिए गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक करेगी।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रेस कान्फ्रेंस, चुनाव आयोग को ज्ञापन

भाजपा नेताओं के अनुसार वर्ष 2002 के बाद पहली बार देशव्यापी एसआईआर हो रहा है। बिहार में 65 लाख फर्जी नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए, मध्य प्रदेश से भी 22 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए। पार्टी का मानना है कि फर्जी वोटर हटाना लोकतंत्र बचाना है। एसआईआर को रोकना भीड़तंत्र है। पार्टी इस अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारवार्ता करेगी और चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपेगी।

विपक्ष के आरोपों का भी जवाब देने की तैयारी

राज्य स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पदयात्राएं निकाली जाएंगी। समाज के प्रमुख लोगों और विश्वविद्यालयों में संवाद कार्यक्रम होंगे। पार्टी का कहना है कि पांच हजार लोग लेकर इंटरनेट मीडिया के जरिये हो-हल्ला करने को जनमत नहीं कहा जा सकता है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी व अन्य को ऐसे झूठ का जवाब देना अनिवार्य हो गया है।

यह भी पढ़ें- MP में खाद लेने के नियम बदले: Farmer ID नहीं तो टोकन नहीं, जानिए क्या करें किसान

आपातकाल व 1984 के दंगों का मुद्दा भी उठाएगी पार्टी

अभियान में आपातकाल और 1984 के दंगों को भी उठाया जाएगा और बताया जाएगा कि कैसे लोकतंत्र को जेल में डाला गया। आज वही लोग लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रहे हैं। अब तक भाजपा एसआइआर पर जवाब दे रही थी, अब सवाल पूछेगी कि फर्जी वोटर किसने बनवाए। साथ ही यह भी बताएगी कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत चुनाव आयोग को फर्जी नाम हटाने का अधिकार है।