विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्विषा की सास गिरिबाला के घर चोरों ने बोला धावा, जेवर व अहम दस्तावेज चुराए, पुलिस को देखा तो छोड़कर भागे

Published: Sun, 28 Jun 2026 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:03 PM (IST)

मॉडल त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला के भोपाल स्थित घर में चोरों ने सेंध लगाई, सोने के जेवर और महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

त्विषा की आरोपित सास गिरिबाला सिंह का घर (फाइल फोटो)

त्विषा की आरोपित सास गिरिबाला सिंह का घर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला के घर चोरी हुई।

  2. चोरों ने सोने के जेवर और अहम दस्तावेज चुराए।

  3. पुलिस सायरन सुनकर चोर सामान छोड़कर भाग निकले।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नोएडा से भोपाल में ब्याही गई मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने सेंध लगाई। बदमाशों ने पीछे के रास्ते घर में घुसकर सोने के जेवरात और गिरिबाला व समर्थ सिंह से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की एक फाइल चुरा ली।

वे लेकर भागने की कोशिश ही कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही चार्ली पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई। पुलिस की मौजूदगी का एहसास होते ही बदमाश चोरी किया गया सामान मौके पर छोड़कर भाग निकले।

पीछे के रास्ते से घुसे चोर

कटाराहिल्सा थाना पुलिस के अनुसार, घटना के समय गिरिबाला के भाई उनके बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित घर के भीतर मौजूद थे। बदमाश मकान के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए, जिससे किसी को उनकी आहट तक नहीं लगी।

पुलिस का सायरन सुनकर भागे

इसी बीच चार्ली पुलिस की टीम गश्त करते हुए घर के बाहर पहुंची और सायरन बजाया। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश घबरा गए और जेवरात व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरी फाइल वहीं छोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। वारदात के बाद पुलिस ने मौके से सोने के जेवरात और दस्तावेजों वाली फाइल जब्त कर ली है।

यह भी पढ़ें- विदिशा गोल्ड लोन घोटाले की जांच में निलंबित बैंककर्मी ने खुद को गोली मारी हालत गंभीर

सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी का उद्देश्य केवल जेवरात हासिल करना था या फिर त्विषा शर्मा मौत मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक पहुंचने की कोई सुनियोजित कोशिश की गई थी। फोरेंसिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।