विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल: नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, निर्धारित दुकानों से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव पर प्रशासन का सख्त एक्शन

Published: Sat, 28 Feb 2026 09:11 AM (IST)

भोपाल जिला प्रशासन ने नए सत्र से पहले निजी स्कूलों पर सख्ती की है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि ...और पढ़ें

भोपाल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर होगा एक्शन (प्रतीकात्मक फोटो)

भोपाल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर होगा एक्शन (प्रतीकात्मक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल में स्कूलों में नए सेशन के शुरू होने से पहले जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूलों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं कि वे अभिभावकों पर यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी को निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए दबाव नहीं बना सकते।

प्राइवेट स्कूलों पर इस बात की निगरानी रखने के लिए जिले के आठ अनुभागों में एसडीएम की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है।

सभी अनुभगों की प्रत्येक टीम में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और शासकीय स्कूलों के प्राचार्य शामिल किए गए हैं। एमपी नगर, टीटी नगर, कोलार, शहर वृत्त, बैरागढ़, गोविंदपुरा, हुजूर और बैरसिया अनुभागों में यह टीमें निगरानी रखेंगी।

नए सेशन से पहले प्रशासन का एक्शन

स्कूलों में इस समय परीक्षाएं चल रही हैं और नया सेशन अप्रैल महीने की शुरुआत में शुरू होगा। प्राइवेट स्कूल नए सेशन में अभिभावकों पर कुछ निर्धारित दुकानों से ही किताब-कॉपी और स्टेशनरी का सामाना खरीदने का दबाव बनाते हैं।

प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की इसी मनमानी को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर का यह भी कहना है कि किसी अभिभावक की शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए।

प्रशासन ने यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। इसके साथ ही अभिभावकों को प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के चलते अतिरिक्त आर्थिक बोझ न उठाना पड़े, इसलिए भी यह कदम लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bhopal: जिहादी बहनों के खिलाफ हिंदू पीड़िताओं ने खोली जुबान, बोलीं- 'गोमांस खिलाया, जन्नत का ख्वाब दिखाकर दबाव बनाया'

यह भी पढ़ें- MP को रेलवे की बड़ी सौगात : इटारसी-भोपाल-बीना के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, 4,329 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर