विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल: बदमाश के विवाह में वर्दी में जाना पड़ा भारी, वायरल फोटो के बाद SI और ASI सस्पेंड

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:00 PM (IST)

भोपाल के कजलीखेड़ा थाने के दो पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान वर्दी में एक बदमाश की शादी में शामिल होने ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. कजलीखेड़ा थाने के दो पुलिसकर्मी निलंबित हुए।

  2. बदमाश की शादी में वर्दी पहनकर शामिल हुए थे।

  3. वायरल तस्वीरों के बाद पुलिस महकमे ने कार्रवाई की।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी पहनकर निजी कार्यक्रम में शामिल होना कजलीखेड़ा थाने के दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस महकमे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी और सहायक उप निरीक्षक जगदीश रघुवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हाल ही में दोनों पुलिसकर्मी थाना क्षेत्र के एक निगरानी बदमाश की शादी में ऑन-ड्यूटी वर्दी पहनकर शामिल हुए थे। इंटरनेट मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन-04) आदर्शकांत शुक्ला ने इसे घोर अनुशासनहीनता, अशोभनीय और संदेहस्पद आचरण माना। यह कृत्य पुलिस रेगुलेशन के पैरा-64 में उल्लेखित सेवा की सामान्य शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में जुबिन नौटियाल के कॉन्सर्ट में बवाल, बैरिकेड फांदकर घुसे युवाओं को रोका तो पुलिस से भिड़े; फेंकी कुर्सियां

कार्रवाई के तहत दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, चूनाभट्टी, भोपाल से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार वेतन-भत्तों की पात्रता होगी।

7 दिनों में मांगी जांच रिपोर्ट

पुलिस उपायुक्त ने इस प्रकरण की प्राथमिक जांच के निर्देश भी दिए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (चूनाभट्टी) को मामले की विस्तृत जांच कर 7 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ माह के दौरान भोपाल में कजलीखेड़ा, बजरिया और कोतवाली समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर इस तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।