विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला, खुद के पेट में 11 बार चाकू से वार, तड़पते हुए तोड़ा दम; सामने आया दिल दहलाने वाला Video

Published: Tue, 19 May 2026 03:04 AM (IST)

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया और फिर ...और पढ़ें

चाकू घोंपकर आत्महत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

चाकू घोंपकर आत्महत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित सोनागिरी में रविवार सुबह एक 50 वर्षीय शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने के बाद खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस वारदात का एक वीडियो भी सोमवार को इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए।

महिला के सिर पर हथौड़े से किए वार

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (50) के रूप में हुई है। वह सोनागिरी क्षेत्र में भारती नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रविवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लक्ष्मण ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए भारती के सिर पर हथौड़े से कई वार उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था।

गला रेतने के बाद पेट में घोंपा 11 बार चाकू

बाद में भारती को लहूलुहान हालत में गिरता देख लक्ष्मण ने समझा कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके तुरंत बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। उसने बेरहमी से दो बार चाकू से अपना गला रेता और फिर अपने ही पेट में 11 बार चाकू घोंप दिए। लगभग 5 मिनट तक तड़पने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के 24 घंटे बाद सोमवार को इस पूरी वारदात का एक विचलित करने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर वायरल हो गया। वहीं हमीदिया अस्पताल में उपचाररत महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल वेस्टर्न बायपास विवाद: IAS-IPS अधिकारियों की जमीन खरीद पर उठे गंभीर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग