विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल लव जिहाद: किन्नर जस्सी के घर हुआ था नाबालिग हिंदू लड़की का निकाह, वीडियो जब्त

Published: Wed, 22 Apr 2026 10:40 AM (IST)

भोपाल में लव जिहाद नेटवर्क पर कार्रवाई तेज हो गई है, जिसमें अशोकनगर की नाबालिग हिंदू लड़की के मतांतरण मामले में किन्नर जस्सी समेत चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. भोपाल लव जिहाद मामले में जस्सी किन्नर गिरफ्तार

  2. अशोकनगर की नाबालिग हिंदू लड़की का मतांतरण

  3. जस्सी के घर से निकाह के फोटो-वीडियो जब्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल में लव जिहाद के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की नाबालिग हिंदू लड़की से निकाह और उसका मतांतरण कराने के मामले में अब तक एक किन्नर और नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद इन चारों को लेकर अशोकनगर जिला पुलिस की एसआइटी टीम सोमवार की रात भोपाल पहुंची।

किन्नर जस्सी के घर पर मिले अहम सबूत

यहां नेहरू नगर और चेतक ब्रिज क्षेत्र में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अनुसार, जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि, नाबालिग लड़की का निकाह भोपाल के नेहरू नगर स्थित किन्नर जस्सी के घर पर कराया गया था। पुलिस ने जस्सी के घर से निकाह की फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, लव जिहाद में किन्नर जस्सी की भूमिका एक मध्यस्थ और षड्यंत्रकारी की रही। उसने कितनी और हिंदू युवतियों को लव जिहाद का शिकार बनवाया, इस बारे में जांच और उससे पूछताछ की जा रही है। इस नेटवर्क में शामिल बाकी लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इसके साथ ही उस मौलाना को भी पकड़ा जाएगा, जिसने नाबालिग लड़कियों का निकाह कराया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निकाह में गवाह बने व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। दस्तावेज तैयार करने वाले संदिग्धों पर भी कार्रवाई होगी। जांच के दौरान पुलिस भोपाल में उन होटलों और रेस्तरां में भी पहुंची, जहां आरोपित मुस्लिम युवक नाबालिग लड़की के साथ रुका थे। वहां के सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर की भी जांच की जा रही है।

बता दें कि भोपाल में सक्रिय मुस्लिम युवाओं का गैंग हिंदू युवतियों को फंसाता है और उनका मतांतरण कर निकाह कराता है। हाल ही में अशोक नगर जिले की तीन नाबालिग लड़कियों के मामले सामने आए हैं, जिन्हें इस गिरोह ने मतांतरित कराया। एक नाबालिग कुछ दिन पहले बुर्का पहनाकर घर भेजी गई तो गिरोह का राजफाश हुआ। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बाकी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- MP के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, कंकाल के रूप में मिला शव, बांधवगढ़ के घायल शावक ने भी तोड़ा दम