विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ 26 को, ईरान सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल, देंगे एकता का संदेश

Published: Fri, 24 Apr 2026 12:06 PM (IST)

भोपाल में इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा कार्यक्रम में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर एकता का संदेश देंगे।

ईरान सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही (फाइल फोटो)

ईरान सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में मुस्लिम समाज के भीतर आपसी सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ आयोजित किया जाएगा। कोहेफिजा स्थित एमआईजी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोपहर 1:50 बजे से 3:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न मसलकों के उलेमा एक साझा मंच पर नजर आएंगे।

विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे ईरान प्रतिनिधि

आयोजन का मुख्य मकसद समाज के भीतर मौजूद मतभेदों को समाप्त कर ‘सिर्फ उम्मत’ की सोच को आगे बढ़ाना है। इस खास मौके पर ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे इत्तेहाद-ए-उम्मत (उम्मत की एकता) पर मार्गदर्शन देते हुए समाज को एकजुटता का संदेश देंगे। उनके साथ शहर के कई प्रमुख उलेमा-ए-किराम की मौजूदगी भी कार्यक्रम को अहम बनाएगी।

इमामबाड़ा में ताजियती कार्यक्रम

मुख्य जलसे के बाद शाम को फतेहगढ़ इमामबाड़ा में ताजियती कार्यक्रम (शोक सभा) आयोजित किया जाएगा। यह सभा ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की स्मृति में रखी गई है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम संक्षिप्त और सारगर्भित रहेगा, जिसमें मौलाना इलाही छोटा संबोधन देंगे और अनुवादक के माध्यम से उपस्थित लोगों से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें- MP कांग्रेस आईटी सेल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी, राजस्थान पुलिस को निर्देश- 27 अप्रैल को तीनों को पेश करें

जलसा-ए-शहादत में दिखा आक्रोश

वहीं, शुक्रवार रात ऐशबाग स्थित गरीब नवाज मस्जिद में हुए ‘जलसा-ए-शहादत’ के दौरान माहौल में तीखा आक्रोश भी देखने को मिला। कार्यक्रम में इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पोस्टर जमीन पर रखकर विरोध जताया और वैश्विक मुद्दों पर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।