विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में नए निगमायुक्त के प्रभार लेने के साथ सीनियर अफसर का तबादला, अक्षय तेम्रवाल नगरीय विकास संचालनालय भेजे गए

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:46 PM (IST)

भोपाल नगर निगम में नए आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने पदभार संभाला, वहीं वरिष्ठ अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल को नगर निगम ...और पढ़ें

पदभार ग्रहण करते भोपाल नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार।

पदभार ग्रहण करते भोपाल नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार।

HighLights

  1. नए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने भोपाल में पदभार ग्रहण किया।

  2. वरिष्ठता क्रम में उनसे आगे अक्षय तेम्रवाल का तबादला किया गया।

  3. राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। भोपाल नगर निगम में आयुक्त की नियुक्ति के बाद वरिष्ठता को लेकर उठे सवालों के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार को 2018 बैच के IAS अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार को नगर निगम आयुक्त बनाए जाने के बाद बुधवार को उनसे वरिष्ठ अपर आयुक्त अक्षय कुमार तेम्रवाल का तबादला कर दिया गया। तेम्रवाल को नगरीय विकास एवं आवास संचालनालय में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को नए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

IAS अधिकारियों की पदक्रम सूची में अक्षय कुमार तेम्रवाल 296वें और रामप्रकाश अहिरवार 299वें क्रमांक पर हैं। ऐसे में कनिष्ठ अधिकारी को आयुक्त बनाए जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारी को निगम से हटाने के फैसले को प्रशासनिक बदलाव के साथ वरिष्ठता से जुड़े विवाद के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

तीन IAS अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव

राज्य शासन ने बुधवार को तीन IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं कीं। इसके तहत अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास अभिषेक सराफ को अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल बनाया गया है। वहीं, भोपाल के अपर कलेक्टर सुमित कुमार पांडेय को स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- MP में खाद लेने के नियम बदले: Farmer ID नहीं तो टोकन नहीं, जानिए क्या करें किसान

आशुतोष गोस्वामी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष गोस्वामी को भी नगर निगम भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।