विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Crime News: शादी के एक महीने बाद ही पत्नी पर कराया जानलेवा अटैक, दोस्त को दी थी 50 हजार की सुपारी

Published: Tue, 02 Apr 2024 08:30 AM (IST)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलखिरिया इलाके में शादी के एक महीने के ...और पढ़ें

Bhopal Crime News: शादी के एक महीने बाद ही पत्नी पर कराया जानलेवा अटैक (फोटो प्रतिकात्मक)
Bhopal Crime News: शादी के एक महीने बाद ही पत्नी पर कराया जानलेवा अटैक (फोटो प्रतिकात्मक)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलखिरिया इलाके में शादी के एक महीने के बाद ही पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली।

महिला का पति हुआ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, बिलखिरिया क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि महिला के पति ने शादी के एक महीने के बाद ही उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

पचास हजार की दी थी सुपारी

पुलिस ने बताया कि पति ने पत्नी की हत्या के लिए अपने दोस्त को पचास हजार रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद महिला पर छह दिन पहले एक जानलेना हमला हुआ। हालांकि, जब पुलिस को महिला पर हुए हमले का पता चला तो इस मामले की गहनता से जांच की गई। इसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ पाया।

25 मार्च को हुआ था महिला पर हमला

पुलिस ने बताया कि बीते 25 मार्च को महिला पर हमला हुआ था। महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों का पता लगाया। पुलिस को पता चला कि उसके पति ने ही इस घटना की साजिश रची थी।

SIT ने किया खुलासा

एसपी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर SIT का गठन किया गया। इस दौरान जब एसआईटी ने महिला के पति हेमंत से कड़ाई से पूछताछ की तो इस मामले से पर्दा उठ पाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति हेमंत सिंह और उसके दोस्त रवि प्रजापति को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बाद में अन्य लोगों के नाम भी सामने आए।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से चाकू, डंडे और तीन बाइक भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें- Morena Road Accident: मुरैना में बड़ा सड़क हादसा, मेहंदीपुर बालाजी जा रही बस पलटी; 40 यात्री घायल