भोपाल में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के चेहरे पर पोती स्याही, जातिसूचक टिप्पणी के विवाद ने पकड़ा तूल
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी पर जातिसूचक टिप्पणी के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने स्याही ...और पढ़ें

हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के चेहरे पर पोती स्याही। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
चंद्रशेखर तिवारी पर जातिसूचक टिप्पणी के कारण स्याही पोती।
भवानी चौक पर कुछ युवकों ने की झूमाझटकी, स्याही पोती।
दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। अनुसूचित जाति पर कथित जातिसूचक टिप्पणी करने को लेकर सोमवार दोपहर भवानी चौक (पीर गेट) पर कुछ युवकों ने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ झूमाझटकी की और उनके चेहरे पर स्याही पोत दी। मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। घटना के बाद तिवारी और जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत आवेदन दिए गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और घटना के वीडियो की जांच कर रही है।
इसलिए हुआ विवाद
चंद्रशेखर तिवारी हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुसूचित जाति के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर विवादों में आए थे। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद उन्होंने वीडियो जारी कर इसे गलती बताते हुए माफी भी मांगी थी।
चाय की दुकान पर अचानक वारदात
सोमवार दोपहर करीब दो बजे चंद्रशेखर तिवारी भवानी चौक पर चाय की दुकान पर मौजूद थे। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे उन्होंने खुद को अनुसूचित जाति का बताया और नारेबाजी शुरू कर दी और वहां खड़े तिवारी को पीछे से पकड़कर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। साथ ही जब तिवारी बचने लगे तो आरोपितों ने उनके साथ झूमाझटकी भी की। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है।
यह भी पढ़ें- MP के नगरीय निकायों की खरीदी में 250 करोड़ की गड़बड़ी पर विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौन; विपक्ष ने सरकार को घेरा
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद तिवारी ने कोतवाली थाने में कालिख पोतने और झूमाझटकी की शिकायत की। वहीं जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से भी तिवारी के खिलाफ आवेदन दिया गया है। कोतवाली एसीपी संतोष पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
