विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली पर घर जाने की टेंशन दूर, भोपाल मंडल चलाएगा 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट व टाइमिंग

Published: Wed, 25 Feb 2026 11:02 PM (IST)

होली पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें ...और पढ़ें

रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक चित्र)

रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. होली पर्व पर यात्री भीड़ के लिए स्पेशल ट्रेनें।

  2. भोपाल मंडल द्वारा 4 जोड़ी ट्रेनें संचालित होंगी।

  3. रीवा, भोपाल, दानापुर रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। होली पर्व के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए वेस्ट सेंट्रल रेलवे के भोपाल मंडल ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रीवा, रानी कमलापति, भोपाल और दानापुर के बीच अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएंगी।

ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

  • गाड़ी संख्या 02192/02191 रीवा-रानी कमलपति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 1-1 फेरा लगाएगी। गाड़ी संख्या 02192 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को रीवा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी रात में 9.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को रानी कमलापति स्टेशन से रात 10.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7: 30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 02186 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 2 एवं 3 मार्च को रीवा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी रात में 9.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 2-3 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से रात 10.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01704 भोपाल से रीवा स्पेशल ट्रेन 5 मार्च को भोपाल से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 8.45 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी 01703 रीवा से भोपाल स्पेशल ट्रेन 5 मार्च को रीवा स्टेशन से रात 10.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 9.05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी एवं 2 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 2.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दूसरे दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी एवं 3 मार्च को दानापुर स्टेशन से सुबह 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

यात्री इन ट्रेनों का आरक्षण किसी भी कंप्यूटरीकृत केंद्र या इंडियन रेलवे केटरिंग एंड ट्यूरिज्म कोर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। ठहराव संबंधी अधिक जानकारी स्टेशन या रेल मदद 139 से प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी : अब भोपाल से धनबाद-चोपन तक सीधी रेल सेवा, यहां देखें शेड्यूल, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव