विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में तकनीकी खराबी से इंडिगो की दिल्ली उड़ान निरस्त, 180 यात्री परेशान; केंद्रीय मंत्री शिवराज को भी बदलनी पड़ी फ्लाइट

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:55 PM (IST)

भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई, जिससे लगभग 180 यात्री ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. इंडिगो की भोपाल-दिल्ली उड़ान तकनीकी खराबी से रद्द हुई।

  2. करीब 180 यात्रियों को अचानक हुई परेशानी का सामना करना पड़ा।

  3. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी दूसरी फ्लाइट लेनी पड़ी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की दोपहर की उड़ान मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण निरस्त कर दी गई। अचानक लिए गए इस फैसले से करीब 180 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे। उन्हें भी दिल्ली जाने के लिए दूसरी उड़ान का सहारा लेना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, भोपाल से दिल्ली के लिए निर्धारित इंडिगो की उड़ान में तकनीकी समस्या सामने आई थी। विमान की स्थिति को देखते हुए उसका संचालन नहीं किया गया और उड़ान निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इससे एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हुई और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

यात्रियों को रिफंड और वैकल्पिक उड़ानों का विकल्प

उड़ान रद होने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए। कुछ यात्रियों को टिकट का रिफंड दिया गया, जबकि अन्य यात्रियों को दूसरी उड़ानों से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई। अचानक हुए बदलाव के चलते यात्रियों को अपनी यात्रा के कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- MP में भाजपा के कोर ग्रुप से नरोत्तम मिश्रा बाहर, दतिया उपचुनाव के बाद बढ़ी थी दूरी

शिवराज सिंह चौहान भी दूसरी फ्लाइट से गए दिल्ली

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी इंडिगो की इसी उड़ान से दिल्ली जाना था। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के चलते उड़ान रद होने के बाद उन्हें भी दूसरी फ्लाइट से रवाना होना पड़ा।

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने उड़ान निरस्त होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान संचालित नहीं की गई।