भोपाल में मीडिया संस्थान की आड़ में चला रहे थे वसूली रैकेट, निशाने पर थे आठ राज्यों के सरपंच; महाराष्ट्र पुलिस ने किया पर्दाफाश
महाराष्ट्र पुलिस ने भोपाल में मीडिया की आड़ में चल रहे एक बड़े वसूली रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ...और पढ़ें

भोपाल में संचालित कॉल सेंटर पर मोबाइल व परिचय पत्र आदि जब्त सामान के साथ नागपुर पुलिस की टीम। (सौजन्य: नागपुर पुलिस)
HighLights
महाराष्ट्र पुलिस ने भोपाल में तीन कॉल सेंटरों पर छापा मारा।
मीडिया की आड़ में चल रहे वसूली रैकेट का पर्दाफाश हुआ।
दो महिलाओं सहित चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। महाराष्ट्र पुलिस ने भोपाल में तीन कॉल सेंटरों पर छापा मारकर मीडिया की आड़ में चलाए जा रहे एक संगठित वसूली रैकेट का राजफाश किया है। यह गिरोह देश के आठ अलग-अलग राज्यों के सरपंचों और ग्राम सेवकों को निशाना बनाकर विज्ञापनों के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था।
नागपुर से आई पुलिस ने मुख्य आरोपित दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरोह द्वारा महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों की जानकारी जुटाकर उसके माध्यम से ब्लैकमेलिंग की जा रही थी।
सीएम फडणवीस तक पहुंची शिकायत
नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार के अनुसार यह फर्जीवाड़े तब सामने आया, जब आठ नवंबर को लोहारी सावंगा में जनप्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। बैठक के दौरान कई महिला सरपंचों ने सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की कि कुछ महिलाएं 'दैनिक श्रेष्ठा न्यूज' के नाम से फोन करके विज्ञापन के नाम पर रुपयों की मांग करती हैं। पैसे न देने पर ग्राम पंचायत के खिलाफ मानहानिकारक और नुकसान पहुंचाने वाली भ्रामक खबरें छापने की धमकी दी जाती है।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने नागपुर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद नरखेड़ पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- भोपाल में आधी रात शराब के नशे में युवकों की स्टंटबाजी, SUV पलटी तो राहगीरों को पीटा
भोपाल के तीन इलाकों में चल रहे थे कॉल सेंटर
पुलिस छापेमारी में भोपाल के टीटीनगर थाना क्षेत्र के हर्षवर्धन नगर स्थित कॉल सेंटर में 27 महिलाएं, निशातपुरा में चार और एमपी नगर जोन-1 में चार महिलाएं काम करती मिलीं। इन सभी 35 महिलाओं को वेतन पर रखा गया था।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित नरसिंहगढ़ के छतरी चौराहा निवासी मोनिका लालसिंह सूर्यवंशी और नेहा लालसिंह सूर्यवंशी के अलावा भोपाल निवासी अक्षरा मिलिंद अरक व कोमल मोहन मोरे को गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें नागपुर ले जाया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।