Move to Jagran APP

Bhopal: सर्जरी के बाद जोड़ा गया कटा हाथ करने लगा काम, हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने किया था चमत्कार

सर्जरी के बाद मरीज को पोस्ट आपरेटिव आईसीयू में रखा गया। जहां उसकी लगभग एक सप्ताह तक निगरानी की गई। इसके बाद अब करीब एक माह बाद बीते शनिवार के मरीज दोबारा चेकअप के लिए आया था। जिसमें मरीज का घटना के वक्त 90 फीसदी तक कटा हाथ लगभग सामान्य हाथ की तरह होता नजर आया। उंगलियां भी चल रही थी।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerPublished: Tue, 08 Aug 2023 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2023 06:30 AM (IST)
Bhopal: सर्जरी के बाद जोड़ा गया कटा हाथ करने लगा काम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भोपाल, जेएनएनः हमीदिया अस्पताल के तीन विभागों ने मिलकर हाल ही आठ घंटे की सर्जरी कर कटा हुआ हाथ जोड़ा है। विदिशा के 50 वर्षीय हल्के कुशवाह का करीब एक माह पहले दोपहर तीन बजे आरा मशीन पर काम करते वक्त कलाई के पास से हाथ कट गाया था। जिसके चलते हड्डी, नसों समेत 90 फीसदी हिस्सा अलग होकर लटक गाया था।

loksabha election banner

उनके साथ काम करने वाले कर्मचारी तत्काल उन्हें विदिशा जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया था। ऐसे में उसी रात 8 बजे प्लास्टिक सर्जरी, निश्चेतना और अस्थिरोग विभाग के चिकित्सकों ने टीम के साथ हाथ जोड़ने का आपरेशन किया। जो सुबाह चार बजे तक चला।

चलने लगी उंगलियां

सर्जरी के बाद मरीज को पोस्ट आपरेटिव आईसीयू में रखा गया। जहां उसकी लगभग एक सप्ताह तक निगरानी की गई। इसके बाद अब करीब एक माह बाद बीते शनिवार के मरीज दोबारा चेकअप के लिए आया था। जिसमें मरीज का घटना के वक्त 90 फीसदी तक कटा हाथ लगभग सामान्य हाथ की तरह होता नजर आया। उंगलियां भी चल रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.