विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमारे पास हेलीकॉप्टर नहीं', मुस्लिम पक्ष ने भोजशाला से नमाज की जगह दूर मिलने का लगाया आरोप; 29 जुलाई को SC में सुनवाई

Published: Fri, 24 Jul 2026 04:44 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट 29 जुलाई को भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार ...और पढ़ें

भोजशाला में नमाज की जगह को लेकर 29 जुलाई को होगी सुनवाई (फाइल फोटो)

भोजशाला में नमाज की जगह को लेकर 29 जुलाई को होगी सुनवाई (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुस्लिम पक्ष ने भोजशाला के पास नमाज स्थल की दूरी पर आपत्ति जताई।

  2. सुप्रीम कोर्ट 29 जुलाई को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करेगा।

  3. सरकार पर नमाज के लिए पास की जगह न देने का आरोप लगाया गया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पक्ष की याचिका पर बुधवार, 29 जुलाई को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है।

मुस्लिम पक्ष ने मध्य प्रदेश पर आरोप लगाया कि सरकार धार में विवादित भोजशाला परिसर के पास शुक्रवार की नमाज पढ़ने के लिए कोई सटी हुई या पास की जगह देने में नाकाम रही है।

नमाज की जगह बहुत दूर होने का लगाया आरोप

सीनियर वकील हुजेफा अहमदी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सरकार की तरफ से नमाज पढ़ने के लिए दी गई जगह विवादित जगह से बहुत दूर है। सुनवाई के दौरान, मुस्लिम पक्ष के वकील ने कोर्ट को बताया कि वैकल्पिक नमाज की जगह कोर्ट के पहले के निर्देशों के मुताबिक नहीं दी जा रही है।

मुस्लिम पक्ष  ने यह भी कहा, 'अधिकारियों को उस जगह से सटी हुई या पास की जगह देनी चाहिए। पहले ही दो शुक्रवार की नमाज छूट गई है, क्योंकि उन्हें 1.3 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।'

राज्य सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इन दलीलों का विरोध करते हुए कहा, 'यह 900 मीटर दूर है।'

अहमदी ने कहा, 'हमारे पास हेलीकॉप्टर नहीं हैं, सड़क मार्ग से यह 1.3 किलोमीटर दूर है। हमेशा इस अदालत के आदेशों का पालन न करने की कोशिश की जाती है।'

सॉलिसिटर जनरल ने जवाब दिया, 'मैं भावनाओं में बह नहीं सकता।' CJI ने कहा कि अंतरिम याचिका बुधवार, यानी 29 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएगी। इससे पहले, तुषार मेहता ने कहा था कि वह प्रशासन को पास की जगह खोजने के लिए मनाएंगे।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के कुछ दिनों बाद सामने आया है जिसमें राज्य सरकार से विवादित भोजशाला परिसर के पास एक अलग खुली जगह की पहचान करने को कहा गया था, जहां मुस्लिम पक्ष शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज पढ़ सके, जब तक कि मामले का अंतिम फैसला न हो जाए।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में डॉक्टर बनने की राह हुई आसान, मेधावी छात्रों की फीस होगी एक-तिहाई कम; 6020 हुईं मेडिकल सीटें