विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में Bharat Jodo Yatra आगे बढ़ी, दूसरे दिन भी भाई राहुल गांधी के साथ कदम मिलाती दिखी प्रियंका

By AgencyEdited By: Babita Kashyap
Published: Fri, 25 Nov 2022 10:13 AM (IST)

Bharat Jodo Yatra मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश की कांग्रेस (Congress) महासचिव ...और पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान भी यात्रा में शामिल हुए
Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान भी यात्रा में शामिल हुए

खेरदा, एजेंसी। Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश चरण के दौरान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने भाई राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई।

मध्‍य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) और उनके बेटे रेहान ( Rehan Vadra) को भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ इस यात्रा में कदम से कदम मिलाते देखा जा रहा है। शुक्रवार सुबह ये यात्रा जिला खरगोन के खेरदा इलाके से प्रारंभ हुई।

राहुल गांधी की यात्रा शुक्रवार सुबह 9:00 बजे तक 7 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी थी। चाय ब्रेक के बाद बेदियाव खुर्द गांव के आगे यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया। ये विवाद राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर हो रहा था।

ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शाम के समय 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। यहां पहुंच वह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और नर्मदा नदी की आरती में भी भाग लेंगे।

ज्ञात हो कि भारत कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र चरण पूरा करने के बाद 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। राजस्‍थान में प्रवेश से पहले भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके में 12 दिनों में 380 किमी की दूरी तय करेगी। बता दें कि इस कृषि इलाके में बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं।

यह भी पढ़ें -

Sanchi Buddhist festival 2022: सांची में बौद्ध महोत्सव की तैयारियां, लाखों की संख्‍या में आएंगे पर्यटक

राजस्‍थान के भीलवाड़ा में युवक की गोली मारकर हत्‍या, शहर में बिगड़ा माहौल; 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद