विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इज्तिमा की भीड़ के लिए भोपाल स्टेशन पर बदली व्यवस्था, 7 दिसंबर तक पार्किंग बंद

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:33 AM (IST)

ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर एक आयेजित होने वाले वार्षिक तब्लीगी इतिमा को देखते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व धर्मावलंषिों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

इज्तिमा की भीड़ के लिए भोपाल स्टेशन पर बदली व्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)

इज्तिमा की भीड़ के लिए भोपाल स्टेशन पर बदली व्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. 2 दिसंबर से बढ़ेगी यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफार्म 1 पर लगेंगे दो अतिरिक्त टिकट काउंटर

  2. यह व्यवस्था 7 दिसंबर तक लागू रहेगी, यहां इज्तिमा में आने वाले लोगों के ठारने टेंट लगाए जा रहे हैं

जेएनएन, भोपाल। ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले वार्षिक तब्लीगी इज्तिमा को देखते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और धर्मावलंबियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 स्थित पार्किंग स्थल को 28 नवंबर से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह व्यवस्था 7 दिसंबर तक लागू रहेगी। यहां इज्तिमा में आने वाले लोगों के ठहरने के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं।

इस पार्किंग में करीब 800 दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। ऐसे में भोपाल के यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले पार्किंग के वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे।इज्तिमा में शामिल होने वाले लोगों का भोपाल पहुंचना 2 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है।

प्रतिदिन एक से दो लाख लोगों की आवाजाही का अनुमान है। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, टिकट व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात को लेकर रेलवे, जीआरपी और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बैठक हुई। बैठक पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल के नेतृत्व में प्लेटफार्म-1 स्थित आईआरसीटीसी लाउंज में आयोजित की गई।

प्लेटफार्म-1 पर बढ़ेंगे टिकट काउंटर, इन ट्रेनों पर विशेष नजरयात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए 1 दिसंबर से प्लेटफार्म नंबर-1 पर दो अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू किए जाएंगे।

भोपाल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, दैहराबाद और मुंबई-महाराष्ट्र की ओर से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

साथ ही आयोजन से जुड़े विशेष अतिथियों की सूची तैयार करने और व्यवस्थाएं संभालने के लिए वालंटियर तैनात किए जाएंगे।

सुरक्षा से लेकर पेयजल और मेडिकल व्यवस्था तक की तैयारी
स्टेशन पर यात्रियों के सुचारू आवागमन, ईंटखेड़ी तक पहुंचने के लिए यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, आवास और भोजन व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसके अलावा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, फायर ब्रिगेड की तैनाती, रेडियो सेट से सूचनाओं का आदान-प्रदान और पार्किंग शेड क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया।

अफवाहों को रोकने और संवेदनशील मुद्दों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।यात्री इन बातों का रखें ध्यानप्लेटफार्म-6 की पार्किंग 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक बंद रहेगी।1 दिसंबर से प्लेटफार्म-1 पर दो अतिरिक्त टिकट काउंटर खुलेंगे।2 दिसंबर से स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की संभावना।वैकल्पिक पार्किंग का उपयोग करें और समय से पहले स्टेशन पहुंचें। अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यात्रियों और आम नागरिकों से अपील है कि वे पार्किंग बंद होने की व्यवस्था को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की तैयारी करें, ताकि इज्तिमा के दौरान उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। -सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम, भोपाल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।