विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर में बढ़ता ही जा रहा है डेंगू मरीजों का आंकड़ा: 21 नए मरीजों के बाद संक्रमितों की संख्‍या 1000 के पार

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 08:27 AM (IST)

Dengue in Indore इंदौर में भी डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है 21 नए मरीजों की पुष्टि के ...और पढ़ें

इंदौर शहर में डेंगू मरीजों की कुल संख्‍या एक हजार के पार पहुंच गई है।
इंदौर शहर में डेंगू मरीजों की कुल संख्‍या एक हजार के पार पहुंच गई है।

इंदौर, एएनआइ। मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार को 10 बच्‍चों समेत डेंगू के 21 नए मामले सामने आने के बाद यहां डेंगू के मरीजों की कुल संख्‍या एक हजार के पार पहुंच गई है। एएनआई से बात करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस सेतिया ने कहा कि डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि लोगों के घरों के आसपास जलजमाव की वजह से है। "लोगों को अपने आस-पास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए जिसमें डेंगू के लार्वा पनपते हैं। अब तक एक हजार लोग डेंगू के शिकार हो चुके हैं, आज भी 21 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 10 बच्चे हैं।

वर्तमान में जिले में डेंगू के 28 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 15 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच, विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि डेंगू गर्भवती महिलाओं को गैर-संक्रमित गर्भवती महिलाओं की तुलना में प्रतिकूल गर्भावस्था का शिकार बनाता है।

एएनआई से बात करने वाले स्त्री रोग विशेषज्ञों ने कहा कि अगर गर्भवती महिलाएं डेंगू से संक्रमित हो जाती हैं, तो संभावना है कि भ्रूण विकास प्रतिबंध (आईयूजीआर) से पीड़ित हो सकता है और उसका वजन कम हो सकता है। डेंगू वायरस (DENV) मनुष्यों में बुखार और गंभीर रक्तस्रावी लक्षणों का कारण बनता है। डेंगू वायरस रोटाइप-2 अधिक घातक है। रोग एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और यह खतरनाक है क्योंकि संक्रमित मां से ये भ्रूण को संक्रमित कर सकते हैं।