विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: रात भर एक शख्‍स के साथ रजाई में सोता रहा कोबरा, गुदगुदी हुई तो उड़ गए होश

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Wed, 02 Nov 2022 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2022 02:44 PM (IST)

Cobra snake slept with a Manसागर में नरसिंहपुर रोड स्थित सिनरोजा गांव में एक युवक रजाई ओढ़ कर सोया हुआ ...और पढ़ें

सिनरोजा गांव में रात भर कोबरा सांप एक शख्स के साथ सोया रहा।
सिनरोजा गांव में रात भर कोबरा सांप एक शख्स के साथ सोया रहा।

सागर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। मध्‍य प्रदेश के सागर में नरसिंहपुर रोड स्थित सिनरोजा गांव में रात भर कोबरा सांप (Cobra Snake)  एक शख्स के साथ सोया रहा। गनीमत रही कि उसके साथ कुछ भी अनहोनी नहीं हुई। जब उसे बिस्तर पर गुदगुदी हुई तो उसने महसूस किया कि यह एक सांप है।

इसके बाद वह घबराकर उठ गया और दूसरे कमरे में जाकर फिर सो गया। सुबह सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया और उसने पांच फीट के कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ लिया।

दस दिन पहले से बिछा हुआ था बिस्‍तर

जानकारी के अनुसार गोविंद प्रजापति सागर के मकरोनिया नरसिंहपुर रोड स्थित सिरोजा में किराए के मकान में रहते हैं। वह यहां एक निजी कालेज के मेस में काम करता है। गोविंद दिवाली की छुट्टी पर अपने गांव गया था।

वहीं दस दिन पहले से उसके कमरे में बिस्‍तर बिछा हुआ था वे उस पर सो गया । इस बीच, आधी रात को, जब उसे रजाई के अंदर कुछ चिकना और गुदगुदा सा महसूस हुआ, तो वह उठा।