विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

23 दिसम्बर साल का सबसे छोटा दिन, दिखेगा दिन और रात की लंबाई में सर्वाधिक अंतर

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 10 Dec 2021 11:53 AM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 01:19 PM (IST)

23 दिसंबर को सूर्य पृथ्वी से बहुत दूर रहेगा। इस दिन साल का सबसे छोटा दिन व सबसे लंबी रात ...और पढ़ें

23 दिसंबर की रात सबसे लंबी होगी और दिन सबसे छोटा होगा
23 दिसंबर की रात सबसे लंबी होगी और दिन सबसे छोटा होगा

ग्‍वालियर, जेएनएन। 23 दिसंबर से दिन कि लंबाई बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो 21 जून तक चलेगा। 23 दिसंबर की रात सर्वाधिक लंबी होगी होटर दिन सबसे छोटा। ज्‍योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा से मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को यहां सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर सूर्योदय होगा और 5 बजकर 31 मिनट पर अस्‍त होगा। इस दिन सूर्य पृथ्वी से काफी दूरी पर रहेगा। इस दिन रात सबसे लंबी ओर दिन सबसे छोटा रहेगा। इसके पश्‍चात दिन की अवधि बढ़नी शुरू हो जाएगी। 23 दिसबंर को दिन 10 घंटे 29 मिनट तक रहेगा जबकि रात 13 घंटे 31 मिनट की होगी। दक्षिणी गोलार्ध में दिन की अवधि बड़ी होती है और गोलार्ध में दिन की अवधि छोटी होती है। 23 दिसंबर के बाद से उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि बढ़ने लग जाती है। इस समय उत्तरी ध्रुव पर रात होती है।

सोलस्टिक एक खगोलीय घटना

ये एक खगोलीय घटना है जो एक बार गर्मी और एक बार सर्दियों में होती है। प्रत्‍येक वर्ष जब सूर्य को उत्‍तर या दक्षिण ध्रुव से देखा जाता है तो वह साल का सबसे बड़ा दिन 21 जून होता है। सूर्य की किरण इस दिन अधिक देर तक रहती है। 23 दिसबंर साल का सबसे छोटा दिन होता है। सूर्य की किरण पृथ्वी पर इस दिन कम समय ही रहती है। साल का ये वो दिन होता है जब दिन और रात की लंबाई में सबसे अधिक अंतर होता है। यह हर वर्ष होने वाली एक खगोलीय घटना है। खगोलविदों के लिए ये काफी खास दिन होता है।