विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे-कहां भेजा गया

Published: Mon, 24 Mar 2025 08:52 AM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2025 09:17 AM (IST)

Madhya Pradesh IPS Transfer मध्य प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सोनाली मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय । ( फोटो- जेएनएन )
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय । ( फोटो- जेएनएन )

HighLights

  1. गौरव राजपूत होंगे रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक।
  2. राजेश सिंह को बनाया गया उप पुलिस महानिरीक्षक।
  3. साकेत पांडे को अब मुख्यालय में किया गया तैनात।

जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार को 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। तबादले में डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

साई मनोहर होंगे गुप्तवार्ता के एडीजी

विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के प्रभारी महानिदेशक जयदीप प्रसाद को हटा दिया गया है। उनकी जगह योगेश देशमुख को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। देशमुख अभी तक एडीजी गुप्तवार्ता के पद पर तैनात थे। एडीजी गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी अब ए साई मनोहर देखेंगे। इसके अलावा वे एडीजी साइबर के अतिरिक्त प्रभारी होंगे।

जयदीप प्रसाद को एससीआरबी की जिम्मेदारी

जयदीप प्रसाद को स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) का एडीजी बनाया गया है। शासन ने रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय को हटा दिया है। पांडेय को अब पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। गौरव राजपूत को रीवा का आईजी और राजेश सिंह को डीआईजी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी राकेश गुप्ता को संचालक खेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिकारी
वर्तमान पदस्थापना
नवीन पदस्थापना
आदर्श कटियार विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार विशेष पुलिस महानिदेशक, प्रशासन
सोनाली मिश्रा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण अति. पुलिस महानिदेशक, चयन व भर्ती
रवि कुमार गुप्ता संचालक खेल एवं युवा कल्याण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल
संजीव शमी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, चयन एवं भर्ती अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार
आशुतोष राय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अजाक
राजा बाबू सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण
ए. साईं मनोहर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता
चंचल शेखर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी अति. पुलिस महानिदेशक, विस बल
राकेश गुप्ता अति. पुलिस महानिदेशक, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, सीएम संचालक खेल एवं युवक कल्याण
गौरव राजपूत विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, पदेन सचिव गृह पुलिस महानिरीक्षक, रीवा जोन
कृष्णावेनी देसावतु पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल मध्य क्षेत्र भोपाल विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदेन सचिव गृह
साकेत प्रकाश पांडे उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
राजेश सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक सेनानी 25वीं वाहिनी उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज

यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा ने शिंदे को ऐसा क्या कहा, जिस पर मच गया बवाल; शिवसैनिकों ने होटल में की तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: कठुआ में एनकाउंटर के बाद जवानों ने 5 आतंकियों को घेरा, सभी रास्ते बंद; सर्च ऑपरेशन जारी