भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 10585 नए मामले सामने हैं। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। दिग्विजय ने ट्वीट में लिखा कि मुझे सर्दी जुकाम था। आरटी पीसीआर टेस्ट कराने पर कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है। जो लोग भी पिछले दो-तीन दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुखार, खाासी, सर्दी, जुकाम व बदन में दर्द है, तो वे कृपया अपना आरटी पीसीआर टेस्ट करा लें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। हमारी शुभकामनाएं। वहीं, हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को 80,967 सैंपलों की जांच में 10,585 नए मरीज मिले हैं। छह मरीजों की मौत हुई है। इनमें चार इंदौर, एक भोपाल और एक जबलपुर में है। शुक्रवार को 83,365 सैंपलों की जांच में 11,253 मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार को 11,274 मरीज मिले थे। अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंच गया है। 1034 पाजिटिव और 145 संदिग्ध मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 69,893 है। रविवार को सभी जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। 2665 मरीज इंदौर में और 2128 मरीज भोपाल में मिले हैं।
इससे पहले इंदौर में रविवार को 2665 नए संक्रमित मिले। चार कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। इसे मिलाकर शहर में अब तक 1409 लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार के मुकाबले मरीजों की संख्या भले ही कम आई, लेकिन संक्रमण दर कम नहीं हुई। रविवार को भी यह 26.69 रही। रविवार को 1809 मरीज कोरोना से ठीक हुए। हालांकि अब भी उपचाररत मरीजों का आंकड़ा 23 हजार के आसपास बना हुआ है। कोरोना की वजह से जिन लोगों ने रविवार को दम तोड़ा उनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों में 17 साल की उम्र का एक किशोर भी है। सीएमएचओ डा.बीएस सैत्या के मुताबिक, किशोर को किडनी की बीमारी थी। उसे नियमित डायलिसिस की जरूरत पड़ती थी। इसी तरह 48 वर्षीय जिस पुरुष की रविवार को मौत हुई, वह लिवर की बीमारी से ग्रसित था। डा.सैत्या ने बताया कि रविवार को 47 वर्षीय और 70 वर्षीय दो महिलाओं की भी मौत हुई है। 47 वर्षीय महिला भी किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। 70 वर्षीय महिला को लिवर की बीमारी थी। इन चारों मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था।
- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 24 Jan 2022
- पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) 24 Jan 2022
- पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) 24 Jan 2022
a