विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: रायसेन जिले में बोरवेल में गिरा 10 वर्षीय आशीष केवट, ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से सकुशल निकाला

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 03 Apr 2023 04:06 PM (IST)

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी तहसील में एक दस वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बताया जा ...और पढ़ें

रायसेन जिले में बोरवेल में गिरा 10 वर्षीय आशीष केवट (नई दुनिया)
रायसेन जिले में बोरवेल में गिरा 10 वर्षीय आशीष केवट (नई दुनिया)

रायसेन, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी तहसील में एक दस वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम भानपुर के निवासी हल्केवीर केवट का 10 वर्षीय बच्चा आशीष केवट सोमवार की सुबह अचानक ही गांव के बाहर मौजूद बोरवेल में गिर गया।

ग्रामीणों ने बच्चे को बोरवेल से सकुशल निकाला

बच्चे आशीष केवट के बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सी डालकर बच्चे को ऊपर खींचा। बताया जा रहा है कि बच्चा फिलहाल स्वस्थ है।

100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

दरअसल, ग्रामीण हल्केवीर केवट अपने गांव से करीब एक किमी दूर खेत में गेहूं की फसल में हार्वेस्टर चलवा रहे थे। इसी दौरान उनका 10 वर्षीय बेटा आशीष केवट काम करते हुए ही खुले बोरवेल में जा गिरा। ये बोरवेल करीब 100 फीट गहरा था। बताया जा रहा है कि आशीष बोरवेल में करीब 25 फीट नीचे फंस गया।

ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला

हल्केवीर केवट ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। जिसके बाद सरपंच लाखन सिंह और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत ही बच्चे को निकालने के लिए तेजी दिखाई। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया।

अधिकारियों ने जाना बच्चे का स्वास्थ्य

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार अनीश धाकड़, चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बच्चे आशीष केवट से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की भी तारीफ की। इसके साथ ही एसडीएम ने बोरवेल को भी भरवा दिया है। इसके अलावा प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि बोरवेल के खुला मिलने पर खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।