वेब जगत में छाए रहे रामकृपाल
कुछ ही दिनों पहले तक राजद प्रमुख लालू यादव के सबसे बड़े सिपहसलार माने जाने वाले रामकृपाल यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की। इस बात की औपचारिक घोषणा होते ही पूरी वेब मीडिया में खलबली मच गई।
नई दिल्ली। कुछ ही दिनों पहले तक राजद प्रमुख लालू यादव के सबसे बड़े सिपहसलार माने जाने वाले रामकृपाल यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की। इस बात की औपचारिक घोषणा होते ही पूरी वेब मीडिया में खलबली मच गई।
रामकृपाल यादव की भाजपा में शामिल होने की खबर को दैनिक जागरण की न्यूज वेब पोर्टल जागरण डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित से किया। इसी तरह भारत के तमाम हिंदी न्यूज वेब पोर्टल ने भी यादव की खबर को प्रकाशित किया।
वेब न्यूज जगत में एनडीटीवी खबर, सहारा लाइव, हिंदुस्तान लाइव, दैनिक भास्कर और नवभारत टाइम्स सरीखे पोर्टल ने भी रामकृपाल यादव की भाजपा में शामिल होने की खबर को प्रमुखता दी है। दैनिक भास्कर की वेब पोर्टल ने यादव को बिहार के भाजपा नेता नंद किशोर के लिए चुनौति बताया है।
क्या था मामला
पाटलिपुत्र सीट से रामकृपाल चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन लालू प्रसाद यादव द्वारा पार्टी उम्मीदवारों की घोषित लिस्ट में इस सीट से लालू प्रसाद की बेटी मीसा यादव का नाम तय किया गया। इस बात से रामकृपाल काफी नाराज बताए जा रहे थे। पहले खबरें आईं थी कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है, लेकिन रामकृपाल ने घोषणा की थी कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दिया है। काफी मान मनौवल के बाद भी रामकृपाल अपनी जिद पर अड़े रहे और लालू यादव ने उनकी बात को तवज्जो नहीं दी।