राबड़ी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे साधु
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई पूर्व सांसद साधु यादव अब बहन के खिलाफ सारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे। शुक्रवार को साधु यादव ने पैतरा बदला और महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। तरैया प्रखंड के पचभिंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद साधु यादव ने क
तरैया (सारण)। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई पूर्व सांसद साधु यादव अब बहन के खिलाफ सारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे। शुक्रवार को साधु यादव ने पैतरा बदला और महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।
तरैया प्रखंड के पचभिंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद साधु यादव ने कहा कि जनता की मांग पर मैं महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की इच्छा व निर्णय सर्वोपरि है।
सभी वर्ग व समुदाय के लोगों ने उनसे महाराजगंज से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। पचभिंडा गांव में उन्होंने टंगरिया बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की। बताते चलें कि पूर्व सांसद साधु यादव ने अपनी बहन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ सारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के बाद सारण का राजनीतिक पारा अपनी पराकाष्ठा पर था। अब उन्होंने महारजगंज से चुनाव लड़ने की घोषणा कर एक बार फिर चुनावी तापमान को बढ़ा दिया है।