लुधियाना से ही चुनाव लड़ेंगे मनीष तिवारी!
कांग्रेस पार्टी ने संकेत दिया है कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी लुधियाना लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इस बारे में कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने बुधवार को कहा कि अगर मनीष तिवारी स्वस्थ रहते हैं तो उनके चुनाव नहीं लड़ने का कोई कारण नहीं बनता। एक अन्य कांग्रेसी नेता ने कहा कि मनीष तिवारी ने
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने संकेत दिया है कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी लुधियाना लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
इस बारे में कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने बुधवार को कहा कि अगर मनीष तिवारी स्वस्थ रहते हैं तो उनके चुनाव नहीं लड़ने का कोई कारण नहीं बनता। एक अन्य कांग्रेसी नेता ने कहा कि मनीष तिवारी ने कभी चुनाव लड़ने से मना नहीं किया।
पढ़ें: गडकरी की मानहानि याचिका पर मनीष तिवारी तलब
मनीष तिवारी अभी लुधियाना लोकसभा सीट का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। बीमार हो जाने की वजह से उन्हें 15 मार्च को अस्पताल में भरती कराना पड़ा था। पहले इस तरह की रिपोर्टे आई की मनीष तिवारी चंड़ीगढ़ से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन पार्टी ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को वहां से उम्मीदवार घोषित कर दिया।