ब्रिटेन में मुस्लिम महिला पुलिस कर्मियों के लिए नई पोशाक

इस पोशाक का सुझाव एक महिला मुस्लिम अधिकारी ने ही दिया था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:26 AM (IST)
ब्रिटेन में मुस्लिम महिला पुलिस कर्मियों के लिए नई पोशाक
ब्रिटेन में मुस्लिम महिला पुलिस कर्मियों के लिए नई पोशाक
लंदन, पीटीआइ। ब्रिटेन के एक पुलिस बल में मुस्लिम महिला कर्मियों के लिए नई पोशाक को मंजूरी दी गई है। यह पोशाक पहले के मुकाबले ज्यादा ढीली और लंबी है। वेस्ट यार्कशायर पुलिस ने यह कदम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को बल में शामिल करने के मकसद से उठाया है। इस पोशाक का सुझाव एक महिला मुस्लिम अधिकारी ने ही दिया था।

वेस्ट यार्कशायर पुलिस की असिस्टेंट चीफ कांस्टेबल एंजिला विलियम्स ने कहा, 'पिछले कुछ महीने से ऐसी पोशाक तैयार करने की कोशिश हो रही थी जिसमें महिलाएं सहज अनुभव करें। कुर्ते की तरह की यह पोशाक पूरी बाजू वाली है। कई महिला अधिकारियों ने इसकी तारीफ की है। कुछ को यह पोशाक ट्रायल के लिए दी गई है।'

सबसे पहले मुस्लिम बहुल शहर ब्रैडफोर्ड की पुलिस कांस्टेबल फरजाना अहमद ने इस पोशाक का ट्रायल किया था। स्थानीय समुदाय से उन्हें सकारात्मक फीडबैक भी मिला। ब्रिटेन के कई सुरक्षा बलों ने महिला अफसरों को हिजाब और सिखों को हेलमेट या कैप की जगह पगड़ी पहनने की अनुमति दे रखी है।

chat bot
आपका साथी