प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी: दादी से मिला 'ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स' का टाइटल

ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी और हॉलावुड एक्ट्रेस मेगम मर्केल की शाही शादी पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Sat, 19 May 2018 02:40 PM (IST) Updated:Sat, 19 May 2018 03:12 PM (IST)
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी: दादी से मिला 'ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स' का टाइटल
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी: दादी से मिला 'ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स' का टाइटल

लंदन (रायटर्स)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल शनिवार यानि आज 19 मई को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। क्वीन एलिजाबेथ के पोते हैरी और टीवी सीरीज सूट्स की एक्ट्रेस मर्केल ब्रिटिश शाही परिवार के हजारों साल पुराने विंडसोर कैसल के सेंट जॉर्ज में शादी करेंगे। यहां हम आपको शादी से जुड़ी सभी अपडेट्स देंगे।

प्रिंस हैरी को उनकी दादी यानि क्वीन एलिजाबेथ के द्वारा ड्यूक ऑफ ससेक्स नाम दिया गया है। बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी की गए बयान से ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रिंस हैरी की सालों से प्रेमिका रही अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन अब डचेज ऑफ ससेक्स बनने वाली हैं। हैरी को इसके अलावा अर्ल ऑफ डम्बरडोर्न और बैरोन किलकील टाइटल भी दिया गया है।

ब्रिटेन की 1200 जनता शाही शादी में होगी शामिल

- ब्रिटेन की जनता से 1200 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 600 बाहरी अतिथि इस रॉयल वेडिंग में शामिल होंगे। वे दक्षिणी दरवाजे से होकर चैपल तक जायेंगे।

- मर्केल और उनकी माता अपने होटल से कैसल के लिए रवाना होंगे। यहां कार से उतरने के बाद वे कैसल तक पैदल चल कर जायेंगे, ताकि वहां उपस्थित मीडिया और लोग शाही दुल्हन की झलक देख सकें।

- ब्रिटिश शाही परिवार के सभी सदस्य भी इसके बाद कैसल की तरफ रवाना होंगे। उनमें से कुछ पैदल होंगे जबकि कुछ कार में होंगे।

- हैरी और उनके बड़े भाई व उनके बेस्ट मैन प्रिंस विलियम पैदल चलकर चैपल तक पहुंचेंगे। इस दौरान वे वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात करते हुए और उनका स्वागत करते हुए चैपल के दरवाजे तक पहुंचेंगे।

- हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स और उनीक पत्नी कैमिला भी गैलिली पोर्च तक पहुंचे हैं। मर्केल की माता भी अब गेलिली पोर्च तक पहुंची जहां विंडसोर कैसल के डीन ने उनका स्वागत किया।

- क्वीन एलिजाबेथ आने वाले मेहमानों में सबसे अंतिम में आने वाली सदस्य रहीं।

- मर्केल अपनी ब्राइडमेड्स और पेज बॉयज के साथ चैपल के अंदर पश्चिम के दरवाजे से प्रेवश करेंगी। जब वे चैपल के अंदर आधे दूर तक चली जाएंगी तो प्रिंस चार्ल्स उनके साथ आयेंगे।

- विंडसोर के डीन डेविड कॉर्नर सेवा पर तैनात हो जायेंगे। कैसल के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बे अब दोनों से शादी की प्रतिज्ञा करवायेंगे।

- इस अवसर पर प्रिसाइडिंग बिशप माइकल करी समारोह को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक यहां पर ये शाही शादी संपन्न हो जाएगी।

- यहां से नवविवाहित शाही जोड़ा बाहर निकलकर उपस्थित 200 अतिथियों को संबोधित करेंगे। परिवार के अन्य सदस्य और उन्हें हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करेंगे।

- इसके बाद शाही जोड़ा शाही बग्गी पर बैठकर कैसल का दौरा करेगा। सभी अतिथि सेंट जॉर्ज हॉल में आयोजित रिसेप्शन की तरफ बढ़ेंगे।

- बाद में शाही कपल भी उन्हें ज्वाइन करेंगे। इसके बाद ये जोड़ा शाम के शाही रिसेप्शन के लिए फ्रॉगमोर हाउस की तरफ रवाना होगा।

chat bot
आपका साथी