Britain की शाही बहू Meghan Markle के 35 करोड़ के 'बेबी शॉवर' की सड़क से Social Media पर थू-थू

मेगन मार्कल इसी साल अप्रैल महीने में मां बनने वाली हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने अभी से अपने आने वाले बच्चे के लिए तैयारियां कर लीं हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 04:16 PM (IST)
Britain की शाही बहू Meghan Markle के 35 करोड़ के 'बेबी शॉवर' की सड़क से Social Media पर थू-थू
Britain की शाही बहू Meghan Markle के 35 करोड़ के 'बेबी शॉवर' की सड़क से Social Media पर थू-थू

लंदन, जेएनएन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल की पांच लाख डालर (लगभग 35.5 करोड़ रुपये) की न्यूयॉर्क यात्रा और अमेरिका के लिए उनके निजी जेट ने गरीबी-विरोधी अभियान और प्रिंस हैरी की जलवायु परिवर्तन को लेकर जारी 'जंग' पर 'पाखंड' का आरोप लगाया जा रहा है। वह बेबी शॉवर सेलीब्रेशन के लिए न्यूयॉर्क पहुंची थी। मेगन मार्कल के खर्चों को लेकर कई सवाल खड़े होते रहे हैं। लेकिन 'बेबी शॉवर' के लिए लाखों डालर खर्च करने को लेकर ब्रिटेन में सड़क से सोशल मीडिया तक उनकी आलोचना हो रही है।

दरअसल, मेगन मार्कल ये वैभव-विलासिता का जीवन आम लोगों के द्वारा दिए जाने वाले टैक्‍स से जी रही हैं। ऐसे में कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि यदि ये पैसा मेगन मार्कल की जेब से खर्च होता, तब उन्‍हें पता चलता। बता दें कि मेगन मार्कल हाल ही में बेबी शॉवर सेलीब्रेशन के लिए न्यूयॉर्क पहुंची। यह बेबी शॉवर उनके करीबी दोस्तों में शामिल सेरेना विलियम्स और अमाल क्लूनी ने आयोजित किया था। बेबी शॉवर पार्टी न्यूयॉर्क के फेमस होटल द मार्क के एक पेंटहाउस सुइट में आयोजित की गई थी।

खबरों के मुताबिक, इस सुइट में एक रात रुकने का खर्च करीब 50 लाख रुपए (75 हजार डॉलर) है। मेगन मार्कल ने प्राइवेट में जाने का फैसला किया, इस पर भी करोड़ों रुपये खर्च हुए। वहीं मेगन मार्कल की 5 दिन की इस ट्रिप पर कुल खर्च 5,00,000 डॉलर(35 करोड़ रुपये) रहा। इसमें मेगन की सिक्योरिटी, डिनर, प्राइवेट जेट प्लेन और बेबी शॉवर का खर्च शामिल है। बताया जा रहा है कि बेबी शॉवर पार्टी में मेगन की रॉयल फैमिली से भी कोई शामिल नहीं हुआ। रॉयल फैमिली जल्द ही मेगन के लिए एक और बेबी शॉवर ऑर्गेनाइज करेगी यानि अभी पार्टी खत्‍म नहीं हुई है।

मेगन मार्कल इसी साल अप्रैल महीने में मां बनने वाली हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने अभी से अपने आने वाले बच्चे के लिए तैयारियां कर लीं हैं। अपने पहले बच्चे के जन्म के पहले मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी अपने बेबी शावर पार्टी के लिए पांच दिवसीय दौरे पर न्यूयॉर्क सिटी में हैं। इस पार्टी में मेगन के करीब 15- 20 दोस्त वहां पहुंचे हुए हैं लेकिन इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा कहीं नजर नहीं आईं। मेगन मार्कल को इस पार्टी के लिए पोलो बार में अपने फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ जाते देखा गया।

हैरी-मेगन की शाही शादी में खर्च हुए थे 3 अरब से ज्‍यादा रुपये

गौरतलब है कि प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्कल की शाही शादी पर अरबों रुपये खर्च हुए थे। इस शादी में कुल 3.2 करोड़ पौंड यानी 320 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें सबसे ज्‍यादा पैसा सुरक्षा में खर्च हुआ। शाही शादी में मेहमानों की सुरक्षा में 3 करोड़ पौंड यानी 275 करोड़ रुपये सुरक्षा पर खर्च हुए। वहीं 90 हजार पौंड (लगभग 82.5 लाख रुपये) चांदी की परत चढ़े 20 तुरही पर खर्च हुए। मेगन और प्र‍िंस हैरी का लेमन एल्‍डरफलावर केक 50 हजार पौंड (45.8 लाख रुपये) का था, जबकि फूलों की सजावट पर 1.10 लाख पौंड (1.01 करोड़ रुपये) खर्च किए गए। 3 लाख पौंड (2.75 करोड़) रुपये रिसेप्‍शन के लिए कांच के शामियाने का किराया था। 6 हजार पौंड (23.8 लाख रुपये) शाही शादी में आए 2640 मेहमानों के स्‍नैक्‍स का खर्चा रहा। वहीं 3-4 लाख पौंड (2.75-3.67 करोड रुपये) मेगन मार्कल की ड्रेस पर खर्च हुए।

chat bot
आपका साथी