जानिए किसे चुना गया 'Named Word Of The Year', कोलिंस शब्दकोश में मिली खास जगह

कोलिंस ने कहा कि हमारे कोशकार ने लॉकडाउन का चयन वर्ष के शब्द के तौर पर किया क्योंकि दुनिया भर के अरबों लोगों का यह साझा अनुभव था जिन्होंने कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ जंग में सामूहिक भूमिका अदा की है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 06:16 PM (IST)
जानिए किसे चुना गया 'Named Word Of The Year', कोलिंस शब्दकोश में मिली खास जगह
कोलिंस शब्दकोश ने वर्ष 2020 का शब्द घोषित किया है

लंदन, प्रेट्र। दुनिया भर में सरकारों द्वारा कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए उपाय के तौर पर लागू किए गए 'लॉकडाउन' को कोलिंस शब्दकोश ने वर्ष 2020 का शब्द घोषित किया है। शब्दकोश के मुताबिक, लॉकडाउन को यात्रा, सामाजिक मेलजोल और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच पर लगाई गई सख्त पाबंदी के तौर पर परिभाषित किया गया है।

कोलिंस ने कहा, 'हमारे कोशकार ने लॉकडाउन का चयन वर्ष के शब्द के तौर पर किया, क्योंकि दुनिया भर के अरबों लोगों का यह साझा अनुभव था जिन्होंने कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ जंग में सामूहिक भूमिका अदा की है।'

ढाई करोड़ से भी ज्यादा बार लॉकडाउन शब्द का किया गया इस्तेमाल

शब्दकोश ने कहा कि उसने वर्ष 2020 के दौरान 2.5 करोड़ से भी ज्यादा बार लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल दर्ज किया जबकि इससे पहले के साल में इसे सिर्फ 4000 बार दर्ज किया गया था। साल के 10 शीर्ष शब्दों की कोलिंस की सूची में महामारी से जुड़े कई शब्द हैं जिसमें फरलो या अस्थायी रूप से कर्मचारियों की छंटनी, 'सेल्फ आइसोलेट' आदि शब्द शामिल हैं। शब्द कोरोना वायरस भी इस सूची में शामिल है जिसमें असाधारण रूप से 35 हजार गुना की बढ़ोतरी देखी गई।

chat bot
आपका साथी