हैरी और मेगन 31 मार्च को शाही जिम्मेदारियों से होंगे मुक्त

हैरी और मेगन के कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है हैरी मेजर लेफ्टिनेंट कमांडर और स्क्वाड्रन लीडर के पदों पर बने रहेंगे।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 04:13 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 04:13 PM (IST)
हैरी और मेगन 31 मार्च को शाही जिम्मेदारियों से होंगे मुक्त
हैरी और मेगन 31 मार्च को शाही जिम्मेदारियों से होंगे मुक्त

लंदन, आइएएनएस। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की शाही जिम्मेदारियां 31 मार्च को आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी। इसके साथ ही वे इन जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे। हैरी और मेगन एक अप्रैल से लंदन स्थित बकिंघम पैलेस में अपने दफ्तर को बंद कर देंगे। इस शाही दंपती ने गत आठ जनवरी को यह एलान कर सबको चौंका दिया था कि वे शाही जिम्मेदारियां छोड़कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं।

हैरी और मेगन के कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है, हैरी मेजर, लेफ्टिनेंट कमांडर और स्क्वाड्रन लीडर के पदों पर बने रहेंगे। मेगन आने वाले समय में अपने नए गैर लाभकारी संगठन का एलान करेंगी। यह जोड़ा अपनी अंतिम शाही जिम्मेदारियों के तौर पर नौ मार्च को वेस्टमिंस्टर एबी में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होगा। इस मौके पर पूरा शाही परिवार जमा होगा।

कनाडा में बनाया है आशियाना

शाही परिवार से अलग हो चुके हैरी और मेगन फिलहाल कनाडा में हैं। वह वेंकूवर द्वीप के विक्टोरिया स्थित एक आलीशान घर में अपने दस माह के बेटे आर्ची के साथ रह रहे हैं।

शाही जीवन से दूरी बनाने की कवायद में ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने हाल ही में अपने 15 सदस्यीय स्टाफ की छुट्टी कर दी थी। सूचना थी कि दोनों लंदन स्थित बकिंघम पैलेस में अपने दफ्तर को भी बंद करने जा रहे हैं। डेली मेल अखबार के अनुसार, हैरी और मेगन ने शाही जिम्मेदारियों से हटने का एलान करने के बाद अपने स्टाफ को भी बता दिया था कि अब उनकी जरूरत नहीं है।

chat bot
आपका साथी