इंग्लैंड में लॉकडाउन में मिली राहत, सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना होगा अनिवार्य

इंग्लैंड में धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है लेकिन अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। वहां की सरकार ने सभी लोगों को सार्वजिनक स्थानों पर फेस मास्क पहनना जरुरी होगा।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 10:47 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 10:47 AM (IST)
इंग्लैंड में लॉकडाउन में मिली राहत, सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना होगा अनिवार्य
इंग्लैंड में लॉकडाउन में मिली राहत, सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना होगा अनिवार्य

लंदन, आइएएनएस। इंग्लैंड में धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है, लेकिन अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। वहां की सरकार ने सभी लोगों को सार्वजिनक स्थानों पर फेस मास्क पहनना जरुरी होगा। लगभग तीन महीने में पहली बार गैर-जरूरी सेवाओं को फिर से खुलने पर राहत प्रदान की गई है। इसके अलावा छात्रों के लिए फिर से स्कूल खोलने की इजाजत मिल गई है। ऐसे में सरकार की तरफ से ऐसे लोगों के लिए यात्रा के दौरान फेस मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नए नियम सोमवार को लागू हुआ, इंग्लैंड में लोग ट्रेनों और बसों मे यात्रा के दौरान एहितयात बरतना होगा और मास्क पहन कर ही बाहर निकलने की इजाजत मिलेगी। बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी लोग अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से सबसे अधिक यूएस प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 21 लाख के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 12 हजार के पार पहुंच गई है। इसके बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। ब्राजील के बाद रुस और यूके बसे ज्यादा प्रभावित देश है। वहीं भारत, इटली और स्पेन भी इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। 

फिलहाल इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से जूझ रहे हैं। इस वक्त सभी लोग इस वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। इस वायरस से बचने के लिए लगभग सभी स्क्रमित देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन लगाया था, लेकिन इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी सामान्य करने के लिए सभी देश लॉकडाउन हटा रहे हैं।

 
chat bot
आपका साथी