आठ साल के योग चैंपियन ईश्वर शर्मा को 'ब्रिटिश इंडियन ऑफ द ईयर' का सम्‍मान

दुनियाभर में सौ से ज्यादा कार्यक्रमों में ले हिस्सा ले चुके भारतवंशी छात्र ईश्वर शर्मा ने व‌र्ल्ड स्टूडेंट गेम्स में ब्रिटेन के लिए जीता है गोल्ड मेडल।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 05:58 PM (IST)
आठ साल के योग चैंपियन ईश्वर शर्मा को 'ब्रिटिश इंडियन ऑफ द ईयर' का सम्‍मान
आठ साल के योग चैंपियन ईश्वर शर्मा को 'ब्रिटिश इंडियन ऑफ द ईयर' का सम्‍मान

लंदन, प्रेट्र। आठ साल के भारतवंशी छात्र ईश्वर शर्मा को यंग अचीवर श्रेणी में 'ब्रिटिश इंडियन ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया है। ब्रिटेन में अंडर-11 श्रेणी के राष्ट्रीय योग चैंपियन ईश्वर को इस हफ्ते बर्मिंघम में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।

नन्हे चैंपियन ईश्वर ने कलात्मक योग में कई खिताब अपने नाम किए हैं। गत जून में कनाडा में आयोजित व‌र्ल्ड स्टूडेंट गेम्स, 2018 में उन्होंने ब्रिटेन के लिए गोल्ड मेडल जीता था। वह दुनियाभर के सौ से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग ले चुके है। तुर्की में हुई यूरो एशियन योग चैंपियनशिप में भी उन्हें गोल्ड मेडल मिला था।

मैसूर से ताल्‍लुक रखते हैं ईश्‍वर : मैसूर से ताल्लुक रखने वाले ईश्वर कहते हैं, 'मैं खुद से प्रतिस्पर्धा करता हूं। इसी कारण मुझे कठिन आसन करने की चुनौती मिलती है। मैं हमेशा योगा का छात्र रहूंगा और इसका ज्ञान देने वाले शिक्षकों का सदा आभारी रहूंगा।' ईश्वर के पिता विश्वनाथ अपने बेटे की सफलता पर बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा, 'हमें उस पर गर्व है। हम चाहते हैं कि वह सभी को योग का अभ्यास करने के प्रेरित करे। हम दोनों संगीत की ताल पर वैदिक योग का भी अभ्यास करते हैं। योग के साथ वह भगवद्गीता और वेद मंत्रों का भी पाठ करता है।' ईश्वर समय-समय पर मैसूर आकर भी योग का प्रशिक्षण लेते हैं। मैसूर को प्रतिष्ठित योग गुरुओं का गढ़ कहा जाता है।

chat bot
आपका साथी