डोनाल्‍ड ट्रंप और किम जोंग के वाकयुद्ध पर रूसी विदेश मंत्री ने ली चुटकी

उत्‍तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। अमेरिका और अंतरराष्‍ट्रीय दबाव के बावजूद उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग झुकने को तैयार नहीं हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 23 Sep 2017 10:13 AM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 10:13 AM (IST)
डोनाल्‍ड ट्रंप और किम जोंग के वाकयुद्ध पर रूसी विदेश मंत्री ने ली चुटकी
डोनाल्‍ड ट्रंप और किम जोंग के वाकयुद्ध पर रूसी विदेश मंत्री ने ली चुटकी

लंदन, एएफपी। अमेरिका और उत्‍तर कोरिया के बीच चल रहे वाकयुद्ध पर अब अन्‍य देशों ने चुटकी लेनी शुरू कर दी है। रूस ने इस वाकयुद्ध की तुलना 'किंडरगार्डन फाइट' से कर दी है। रूस ने कहा है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उत्‍तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच चल रही जुबानी जंग स्‍कूली बच्‍चों की लड़ाई जैसी प्रतीत हो रही है।

उत्‍तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। अमेरिका और अंतरराष्‍ट्रीय दबाव के बावजूद कोरिया के तानाशाह किम जोंग झुकने को तैयार नहीं हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप इससे बेहद नाराज हैं। ट्रंप और किम के बीच वाकयुद्ध काफी समय से चल रहा है। हाल ही में ट्रप ने किम को मैडमैन बताते हुए उत्‍तर कोरिया को पूरी तरह से तबाह करने की धमकी दी थी। इससे पहले किम ने ट्रंप को मानसिक रूप से बीमार करार दिया था।

इस बीच रूस के विदेश मंत्री सगेंई लावराव ने कहा कि विश्‍व के दो शक्तिशाली देशों के नेता ऐसे लड़ रहे हैं जैसे मानों कोई स्‍कूली बच्‍चे लड़ रहे हों। उन्‍होंने कहा कि दोनों नेताओं का दिमाग गर्म है और उन्‍हें शांत करने के लिए एक विराम की जरूरत है। लावराव ने कहा कि शांत रहकर उत्‍तर कोरिया के परमाणु सैन्‍यकरण को देखना अस्‍वीकार्य है, लेकिन साथ ही कोरियाई प्राद्वीप में युद्ध छेड़ना भी अस्‍वीकार्य है। राजनीति प्रक्रिया के माध्‍यम से मौजूदा संकट से निपटा जाना चाहिए और यही संयुक्‍त राष्‍ट्र की सुरक्षा परिषद की प्रक्रिया का अहम हिस्‍सा भी है।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन के साथ मिलकर हम तार्किक रवैया अपनाएंगे ना कि भावुक रवैया। लेकिन जब स्‍कूली बच्‍चे लड़ना शुरू कर देते हैं, तब उन्‍हें कोई नहीं रोक सकता है। वहीं ट्रंप और किम के बीच तल्ख वाकयुद्ध के बाद रूसी राष्‍ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर तनाव बढ़ने से वह बहुत चिंतित हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा कि धमकियों से भरे बयानों से कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव बढ़ने से रूस बहुत चिंतित है।

यह भी पढ़ें: रूस खत्म करेगा रासायनिक हथियारों का जखीरा 

chat bot
आपका साथी