Russia Ukraine War: कैदियों के सहारे यूक्रेन से लड़ेगा रूस, युद्ध छोड़कर भाग रही पुतिन की सेना

Russia Ukraine War करीब 6 महीने से यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध से रूस में सैनिकों की कमी हो गई है। इसके लिए रूस अब जेल में बंद कैदियों को यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए राजी करने में जुटा है।

By Aditi ChoudharyEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 03:21 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 03:21 PM (IST)
Russia Ukraine War: कैदियों के सहारे यूक्रेन से लड़ेगा रूस, युद्ध छोड़कर भाग रही पुतिन की सेना
यूक्रेन के खिलाफ जंग के लिए कैदियों को रिहा करेगा रूस

न्यूयॉर्क, एजेंसी। Russia Ukraine War- करीब 6 महीने पहले यूक्रेन के खिलाफ जंग की पहल करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन ने इतनी लंबी संघर्ष की कल्पना नहीं की होगी। रूस के मुकाबले बेहद छोटा देश यूक्रेन ने रूसी को युद्ध में कड़ी चुनौती दे रहा है। हालात यह हैं कि यूक्रेन से मुकाबला कर पाने में अब रूसी सेना असमर्थ हैं। कई सैनिक मारे जा चुके हैं। कई घायल होकर घर लौट गए। नतीजतन रूस नए सिरे से सैन्य ताकत जुटाने में लगा है। ताजा सूत्रों की मानें तो रूस के जेलों में बंद कैदियों को यूक्रेन से मुकाबला करने के लिए भेज रहा है। युद्ध के लिए कैदियों को मनाने में जुटा रूस उनकी सजा माफी को भी तैयार है। 

रूसी सैनिक युद्ध के लिए तैयार नहीं

यह दावा मौजूदा वक्त में इसलिए भी सच साबित होता है क्योंकि हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि सैकड़ों रूसी सैनिक यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार कर रहे हैं। लंबे समय से सेवा दे रहे सैनिकों के साथ-साथ हाल ही में सेना से जुड़े जवान भी युद्ध क्षेत्र छोड़ना चाहते हैं। लंबे वक्त से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में डटे रूस के जवान मानसिक और शारीरिक रुप से कमजोर पड़ चुके हैं। अधिकतर रूसी सैनिक अब युद्ध क्षेत्र छोड़कर भाग जाना चाहते हैं।

होर्डिंग और विज्ञापन के जरिए सेना में बहाली

ताजा जानकारी के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्रालय तेजी से युद्ध क्षेत्र पर सेवा देने के लिए लोगों के ढूंढने का प्रयास कर रहा है। सेना में अधिक से अधिक लोगों को तत्काल भर्ती करने के लिए सरकार ने सभी तरह की जरूरी प्रक्रियाओं को खत्म कर दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में जॉब होर्डिंग और सार्वजनिक परिवहन विज्ञापन लगाकर रूस के पुरुषों से सेना में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। अधिकारियों ने बहाली के लिए अलग-अलग शहरों में भर्ती केंद्र स्थापित किया है, जहां पर पुरूषों से सेना ज्वाइन करने का आग्रह किया जा रहा है। हालांकि रूस की सरकार ने इन बातों से साफ इनकार कर दिया है।

रूसी सेना में युवा पुरुषों की तलाश

सूत्रों के अनुसार, रूस ने एक नई सेना का गठन किया था, जो 50 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों की तलाश कर रही थी। इसमें भर्ती के लिए मध्य-विद्यालय तक की डिग्री होना ही आवश्यकता थी। यूक्रेन में तैनाती के बाद उन्हें आकर्षक मासिक भत्ता की पेशकश की गई थी। मगर इसमें भी सेवा दे रहे कई सैनिकों ने अनियमितता की शिकायत की। खबरों की मानें तो ट्रेनिंग का झांसा देकर रूस युद्ध में लोगों को यूक्रेन के खिलाफ तैनात कर रहा है।

chat bot
आपका साथी