रूस में परमाणु हथियारों और यार्स मिसाइल सिस्टम संग अभ्यास, कई बमों के साथ 12 हजार किमी तक हमला करने में सक्षम

रूस के पास विश्व में सबसे ज्यादा छह हजार से अधिक परमाणु हथियार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस अभ्यास के जरिये रूस ने अपनी परमाणु ताकत का प्रदर्शन करते हुए अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देशों को खतरों से आगाह किया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2023 09:44 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2023 09:44 PM (IST)
रूस में परमाणु हथियारों और यार्स मिसाइल सिस्टम संग अभ्यास, कई बमों के साथ 12 हजार किमी तक हमला करने में सक्षम
कई बमों के साथ 12 हजार किमी तक हमला करने में सक्षम-

मास्को, रायटर। यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों से रिश्तों में बढ़ रहे तनाव के बीच रूस ने यार्स अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों के साथ अभ्यास किया है। यह मिसाइल कई बड़े परमाणु बम लेकर 12 हजार किलोमीटर की दूरी पर हमला करने में सक्षम है।

तीन सौ मिसाइल सिस्टम के साथ अभ्यास

साइबेरिया में हुए इस अभ्यास में तीन हजार से ज्यादा विशेष प्रशिक्षित सैनिकों ने तीन सौ मिसाइल सिस्टम के साथ अभ्यास किया। उल्लेखनीय है कि रूस के पास विश्व में सबसे ज्यादा छह हजार से अधिक परमाणु हथियार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस अभ्यास के जरिये रूस ने अपनी परमाणु ताकत का प्रदर्शन करते हुए अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देशों को खतरों से आगाह किया है।

न्यू स्टार्ट संधि तोड़ने की रूस की घोषणा

इस बीच रूस ने परमाणु हथियारों के संबंध में अमेरिका के साथ सभी तरह का सूचनाओं का आदान-प्रदान रोकने का एलान किया है। इस आशय की अमेरिका के साथ हुई न्यू स्टार्ट संधि तोड़ने की रूस पहले ही घोषणा कर चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार यार्स मिसाइल ट्रक पर फिट लांचर से छोड़ी जा सकती है और इसे साइलोस (मिसाइल में फिट परमाणु हथियार रखने के गुप्त स्थान) से भी दागा जा सकता है।

परमाणु हथियारों पर रूस की सक्रियता से बाइडन चिंतित

हाल में रूस ने बेलारूस में भी परमाणु हथियार तैनात करने की घोषणा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने परमाणु हथियारों को लेकर रूस की सक्रियता और वहां के नेताओं के बयानों पर चिंता जताई है। लेकिन यह भी कहा है कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रूस यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है।

chat bot
आपका साथी