ब्रिटेन में गंभीर रूप से बीमार है पूर्व रूसी जासूस

अमेरिका और रूस के बीच 2010 में जासूसी मामले में आरोपी स्‍क्रिपाल को ब्रिटेन में शरण दी गयी थी।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 06 Mar 2018 03:04 PM (IST) Updated:Tue, 06 Mar 2018 03:17 PM (IST)
ब्रिटेन में गंभीर रूप से बीमार है पूर्व रूसी जासूस
ब्रिटेन में गंभीर रूप से बीमार है पूर्व रूसी जासूस

लंदन (आइएएनएस)। अज्ञात पदार्थ के संदिग्‍ध संपर्क में आने के बाद रूसी शख्‍स ब्रिटेन अस्‍पताल में गंभीर रूप से बीमार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के लिए जासूसी करने के मामले में रूसी शख्‍स आरोपी है।

विल्‍टशायर पुलिस ने कहा कि रविवार को इंग्‍लैंड के सैलिसबरी स्‍थित शॉपिंग सेंटर में एक पुरुष और एक महिला को अचेतावस्‍था में पाया गया। बीबीसी के अनुसार, 'बेंच पर एक जोड़ा था। पुरुष ज्यादा उम्र का था और महिला युवा थी। महिला उसके कंधे पर थोड़ी झुकी हुई सी थी। ऐसा लग रहा था कि वह शायद मर चुकी है। वह आसमान की तरफ देखते हुए अपने हाथों से कुछ अजीब हरकत कर रहा था।' विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे दोनों कैसे अचेत हुए। किसी जहरीले पदार्थ की आशंका के मद्देनजर शॉपिंग सेंटर और अस्पताल के आस-पास के इलाकों को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लोगों के लिए खतरे की कोई बात नहीं है। 


बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व जासूस सोल्सब्री में रहता था। रूस में उसकी गिरफ्तारी और सजा को देश के लिए बड़े विद्रोह के तौर पर देखा गया था। रूस में उसे 'सुपर जासूस' के तौर पर जाना जाता था। स्क्रिपल 1999 तक रूसी सेना के खुफिया विभाग में कर्नल था। उसे 2004 में ब्रिटेन के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया था। आखिरकार उसने स्वीकार किया कि उसने पैसों के बदले में MI6 के लिए काम किया था।अमेरिका और रूस के बीच 2010 में जासूसी मामले में आरोपी स्‍क्रिपाल को ब्रिटेन में शरण दी गयी थी।

2006 में रूस के गोपनीय जानकारी को ब्रिटेन की खुफिया सर्विस एमआइ6 तक पहुंचाने के आरोप में पूर्व खुफिया अधिकारी को 13 साल की कैद की सजा हुई थी। स्‍क्रिपाल और महिला दोनों को सैलिबरी डिस्‍ट्रिक्‍ट अस्‍पताल के आइसीयू में रखा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है।

बता दें कि पूर्व केजीबी एजेंट अलेक्‍जेंडर लित्‍विनेंको की 2006 में लंदन में हत्‍या के बाद से ब्रिटेन व रूस के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं।

chat bot
आपका साथी