भारतीय सेना के खिलाफ ट्वीट पर जमकर ट्रोल हुईं Veena Malik

ट्रोलर ने वीना को उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अश्मित पटेल को याद कराते हुए कई कमेंट लिखे हैं। किसी यूजर ने वीना को गरीब देश की सनी लियोनी बताया है तो किसी यूजर ने वीना को...

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 08:24 PM (IST)
भारतीय सेना के खिलाफ ट्वीट पर जमकर ट्रोल हुईं Veena Malik
भारतीय सेना के खिलाफ ट्वीट पर जमकर ट्रोल हुईं Veena Malik

कराची, आइएएनएस। बिग बॉस की प्रतिभागी पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक का विवादों के साथ पुराना नाता रहा है। ताजा मामला उनके एक ट्वीट का है। इस ट्वीट में उन्होंने कश्मीर और कश्मीरियों के खिलाफ भारतीय सेना के जुल्म की बात कही है। वीना ने इस कमेंट के साथ एक भद्दी तस्वीर भी साझा की है।

वीना के इस कमेंट पर सैकड़ों लोगों ने रीट्वीट कर उन्हें जवाब दिया है। किसी ने भारत में उनके पुराने दिनों की याद दिलाई है तो किसी ने पैसों की खातिर यह सब करने का आरोप लगाया है। ट्रोलर ने वीना को उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अश्मित पटेल को याद कराते हुए कई कमेंट लिखे हैं। किसी यूजर ने वीना को गरीब देश की सनी लियोनी बताया है तो किसी यूजर ने वीना को लिखा, जिस थाली में खाती हो, उसी में छेद करती हो।

गौरतलब है कि बिग बॉस- 4 में वीना मलिक ने भाग लिया था। शो में अश्मित पटेल के साथ उनके रिश्तों को लेकर खूब चर्चा हुई थी। बाद में उन्हें कई फिल्मों में भी काम करने का ऑफर मिला था। बता दें कि भारत की जम्मू कश्मीर वासियों के प्रति विकास की भाषा को पाकिस्तानी एक्ट्रेस समझ नहीं पा रही है। 

बता दें कि अभी इससे पहले फिल्म अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म रईस (Raees) की मुख्य अभिनेत्री और पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान (Mahira Khan) ने अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A (Article 35 A) पर विवादित ट्वीट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

उन्होंने कश्मीर को खुली जेल बताया हैं। और कश्मीरी लोगों को जेल में रखने की बात कही है। माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट को रीट्वीट किया है। इसमें लिखा है, 'जो लोग कश्मीर के जेल बनाने पर आमदा है और खुशी मना रहे हैं। उन्हें रुकना चाहिए और अपने दिल में झांक कर देखना चाहिए। आपको ऐसा करने पर कश्मीर में परेशान हो रहे लोगों के लिए सहानभूति महसूस होगी। कश्मीर एक बार फिर खुले जेल की तरह हो गया है'।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी