अमेरिकी पत्रकार पर्ल की हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी तालिबान आतंकी गिरफ्तार

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित पाकिस्तानी तालिबान के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:03 PM (IST)
अमेरिकी पत्रकार पर्ल की हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी तालिबान आतंकी गिरफ्तार
अमेरिकी पत्रकार पर्ल की हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी तालिबान आतंकी गिरफ्तार
पेशावर, प्रेट्र। अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित पाकिस्तानी तालिबान के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के मानशेरा जिले के आतंकवाद रोधी विभाग ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के खूंखार आतंकवादी हैं।

इनकी पहचान अजीम जान और मुहम्मद अनवर के रूप में हुई है। खुफिया जानकारी के आधार पर इनकी गिरफ्तारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी अखबार द वाल स्ट्रीट जर्नल के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख पर्ल के अपहरण और हत्या में ये दोनों शामिल थे।

आतंकवादियों ने पर्ल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों आतंकी कराची में फ्रांसीसी दूतावास के कर्मचारियों पर हमले में भी वांछित थे। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशरफ पर हमले के लिए इन दोनों ने आत्मघाती हमलावर मुहैया कराया था।

chat bot
आपका साथी