देश की लूटी संपत्तियों को ब्रिटेन से वापस लाएगा पाकिस्तान

किस्तान और ब्रिटेन ने न्याय और उत्तरदायित्व समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान के भ्रष्ट राजनीतिज्ञों द्वारा देश की लूटी गई संपत्तियों को वापस लाना है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:42 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:59 AM (IST)
देश की लूटी संपत्तियों को ब्रिटेन से वापस लाएगा पाकिस्तान
देश की लूटी संपत्तियों को ब्रिटेन से वापस लाएगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद (प्रेट्र)। पाकिस्तान और ब्रिटेन ने सोमवार को 'न्याय और उत्तरदायित्व' समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान के भ्रष्ट राजनीतिज्ञों द्वारा देश की लूटी गई संपत्तियों को वापस लाना है।

डॉन अखबार के मुताबिक कानून मंत्री डॉ. फरोग नसीम और पाकिस्तानी मूल के ब्रिटेन के गृह सचिव साजिद जाविद ने संयुक्त तौर पर इस समझौते की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह दोनों सरकारों के बीच होने वाला एक व्यापक समझौता है जो विभिन्न अपराधों को खत्म करने के लिए किया गया है। उत्तरदायित्व पर इमरान खान के विशेष सहयोगी शहजाद अकबर ने कहा कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य देश की लूटी गई संपत्ति को वापस लाना है। दोषी व्यक्तियों की अदला-बदली के संबंध में भी समझौते का नवीनीकरण किया जाएगा।

पाकिस्तान में मिनी बजट आज पेश होगा
आर्थिक तंगी के बीच पाकिस्तानी सरकार मंगलवार को मिनी बजट पेश करेगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वित्त मंत्री असद उमर मंगलवार को मिनी बजट पेश करेंगे। कराची में पाकिस्तानी मीडिया के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री इमरान ने देश के खर्चों को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने पर जोर दिया।

2018-19 के शेष नौ महीनों के लिए बजट होगा
सरकार को वेतनभोगी वर्ग पर से कर्ज के बोझ को भी कम करना है और अपना राजस्व कर भी बढ़ाना है। वित्त मंत्री वित्त वर्ष 2018-19 के शेष नौ महीनों के लिए बजट पेश करेंगे। मिनी बजट पेश करने का मुख्य उद्देश्य मौजूदा आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों को सरल व कारगर बनाना है।

chat bot
आपका साथी