Pakistan: बलूचिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, झाल मगसी से 20 किमी दक्षिण-पश्चिम में था केंद्र

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के झाल मगसी जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 10:46 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 10:46 AM (IST)
Pakistan: बलूचिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, झाल मगसी से 20 किमी दक्षिण-पश्चिम में था केंद्र
Pakistan: बलूचिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके (फोटो प्रतिकात्मक)

बलूचिस्तान (पाकिस्तान), एजेंसी। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के झाल मगसी जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, पूरे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के कारण जिले के कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

झाल मगसी से 20 किमी दक्षिण-पश्चिम में था भूकंप का केंद्र

मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र झाल मगसी से 20 किमी दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप आने के बाद हताहत या क्षति की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, लेकिन हल्के झटकों के कारण लोग डर गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

कुछ दिन पहले भी आया था पाकिस्तान में भूकंप

यह भूकंप पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद सहित खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न क्षेत्रों में आए शक्तिशाली भूकंप के कुछ दिनों बाद आया है। इस भूकंप में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक अन्य घायल हो गए थे।

6.8 तीव्रता का भूकंप आया था भूकंप

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार रात 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) केपी ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए लोगों में पांच व्यक्ति, दो महिलाएं और बच्चे शामिल थे। पीडीएमए की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटकों के कारण खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कम से कम 19 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे।

पाकिस्तान के कई शहरों में महसूस किए गए झटके

जियो न्यूज ने बताया कि लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट, लक्की मरवत और अन्य शहरों सहित पूरे देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था और इसकी गहराई 180 किलोमीटर थी।

भारत में भी आया था भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इस भूकंप ने अफगानिस्तान और भारत की राजधानी दिल्ली सहित देश के कुछ हिस्सों को भी हिला दिया था। इस्लामाबाद सहित पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के विभिन्न शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

chat bot
आपका साथी