पाकिस्तान ने अंतिम समय में रद किया भारतीय उच्चायुक्त का लेक्चर

सूत्रों के अनुसार एनएसपीपी प्रबंधन ने शीर्ष स्तर से आदेश मिलने पर बिसारिया का लेक्चर रद कर दिया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 06:39 PM (IST)
पाकिस्तान ने अंतिम समय में रद किया भारतीय उच्चायुक्त का लेक्चर
पाकिस्तान ने अंतिम समय में रद किया भारतीय उच्चायुक्त का लेक्चर

लाहौर, प्रेट्र। द्विपक्षीय संबंधों में आए तनाव के बीच पाकिस्तान ने यहां भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया का लेक्चर (व्याख्यान) अंतिम समय में रद कर दिया। इसका कारण विदेश मंत्रालय से अनुमति नहीं लेना बताया गया है। बिसारिया को नेशनल स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी (एनएसपीपी) में गुरुवार को यह लेक्चर देना था। यह संस्थान नियमित रूप से शिक्षाविदों, पेशेवरों और उच्च पदों पर बैठे लोगों को लेक्चर देने के लिए आमंत्रित करता रहता है।

सूत्रों के अनुसार एनएसपीपी प्रबंधन ने शीर्ष स्तर से आदेश मिलने पर बिसारिया का लेक्चर रद कर दिया। प्रबंधन को यह बताया गया कि गेस्ट लेक्चर के लिए किसी राजदूत को बुलाने से पहले विदेश विभाग से मंजूरी जरूरी है। उल्लेखनीय है कि साल 2016 में पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के हमलों और भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के संबंध खराब चल रहे हैं।

भारत ने पिछले माह संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता के लिए पहले हामी भरी थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर में तीन जवानों की हत्या और पाकिस्तान द्वारा आतंकी बुरहान वानी पर डाक टिकट जारी किए जाने के बाद भारत ने यह वार्ता रद कर दी थी।

गुरुद्वारा जाने से भी रोके गए थे बिसारिया
बिसारिया को हसन अब्देल स्थित गुरुद्वारा पंज साहिब जाने से भी रोक दिया गया था। पाकिस्तान सरकार ने तब दावा किया था कि सुरक्षा कारणों से उनका दौरा रद किया गया क्योंकि भारत के सिख यात्री उनसे नहीं मिलना चाहते थे।

chat bot
आपका साथी