Counter-Terror Drills: भारत ,पाकिस्तान एक साथ करेंगे आतंकवाद विरोधी ड्रील

भारत अक्टूबर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत आतंकवाद विरोधी अभ्यास ( counter-terrorism drills) का आयोजन कर रहा है। इसमें पाकिस्तान सहित कई देश शामिल होंगे। इस अभ्यास में भारत के अलावा रूस चीन ईरान पाकिस्तान किर्गिस्तान ताजिकिस्तान कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान हिस्सा लेंगे।

By Sonu GuptaEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:10 PM (IST)
Counter-Terror Drills: भारत ,पाकिस्तान एक साथ करेंगे आतंकवाद विरोधी ड्रील
भारत और पाकिस्तान एक साथ करेंगे आतंकवाद विरोधी अभ्यास। (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद, एजेंसी। भारत अक्टूबर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत आतंकवाद विरोधी अभ्यास ( counter-terrorism drills) का आयोजन कर रहा है। इस अभ्यास में पाकिस्तान सहित कई देश हिस्सा लेंगे। पाकिस्तानी मीडिया ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि इससे पहले भी भारत और पाकिस्तान की सैन्य टुकड़ियां एक साथ आतंकवाद विरोधी अभ्यास में भाग ले चुकी है। हालांकि यह पहली बार है जब पाकिस्तान की सैन्य टुकड़ी भारत में इस प्रकार की अभ्यास में भाग लेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

अखबार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार के हवाले से बताया कि इस साल अक्टूबर में SCO के तहत Regional Anti-Terrorism Structure (RATS) का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी अभ्यास में भाग लेगा।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस अभ्यास का आयोजन SCO के तहत Regional Anti-Terrorism Structure (RATS) के तहत होगा। उन्होंने बताया कि भारत इस साल SCO के RATS की अध्यक्षता कर रहा है। उन्होंने कहा,' इस आभ्यास का आयोजन भारत के मानेसर में अक्टूबर में होने वाला है और पाकिस्तान इस अभ्यास में एक सदस्य के रुप में हिस्सा लेगा।'

अभ्यास में कई देश शामिल

SCO के तहत अभ्यास का आयोजन भारत में हरियाणा के मानेसर में होने वाला है। इस अभ्यास में भारत के अलावा रूस, चीन, ईरान, पाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, और उज्बेकिस्तान हिस्सा लेंगे। भारत और पाकिस्तान दोनों देश नौ सदस्यीय इस संगठन में शामिल है।

दोनों देशों के बीच अभ्यास महत्वपूर्ण कदम

भारत ने जम्मू कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जे को 5 अगस्त 2019 को खत्म कर दिया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। तनाव को देखते हुए ये अभ्यास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत ने जम्मू कश्मीर से जब अनुच्छेद 370 को हटाया था, तब पाकिस्तान ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय राजदूत को निष्कासित कर दिया था।

chat bot
आपका साथी