भारत में जन्मे पाकिस्तानी शिया विद्वान तालिब जौहरी का निधन, 1949 में आए थे पाकिस्तान

जौहरी विभाजन के दो साल बाद 1949 में अपने पिता के साथ पाकिस्तान आ गए थे।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 02:58 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 02:58 PM (IST)
भारत में जन्मे पाकिस्तानी शिया विद्वान तालिब जौहरी का निधन, 1949 में आए थे पाकिस्तान
भारत में जन्मे पाकिस्तानी शिया विद्वान तालिब जौहरी का निधन, 1949 में आए थे पाकिस्तान

कराची, प्रेट्र। भारत में जन्मे प्रसिद्ध पाकिस्तानी शिया विद्वान और लेखक तालिब जौहरी का लंबी बीमार के बाद रविवार को यहां निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। 27 अगस्त 1939 को पटना में जन्मे जौहरी विभाजन के दो साल बाद 1949 में अपने पिता के साथ पाकिस्तान आ गए थे। वह अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गए हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने जौहरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अपने पिता से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद जौहरी इराक गए, जहां पर उन्होंने उस समय के प्रसिद्ध शिया विद्वानों की संगत में 10 वर्षो तक धर्म का अध्ययन किया। जौहरी पिछले 15 दिनों से एक निजी अस्पताल के आइसीयू में वेंटीलेटर पर थे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने उनके बेटे रियाज जौहरी के हवाले से बताया है कि उनका शव इमामबारगाह में दफनाया जाएगा।                                                                                     

शिया समुदाय में सम्मानित जौहरी प्रतिष्ठित विद्वान अयातुल्ला सैय्यद अली अल हुैसनी अल सिस्तानी के सहपाठी थे। वह कवि, इतिहासकार और दार्शनिक थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं थी।

chat bot
आपका साथी