पाकिस्तान से 363 NORI वीजा धारकों व 37 भारतीय नागरिकों की होगी वापसी, नामों की लिस्ट जारी

पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने जानकारी दी है कि 15 सितंबर को करीब 363 एनओआरआइ वीजा धारकों व 37 भारतीय नागरिकों की वापसी होगी।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 01:35 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 01:35 PM (IST)
पाकिस्तान से 363 NORI वीजा धारकों  व 37 भारतीय नागरिकों की होगी वापसी, नामों की लिस्ट जारी
पाकिस्तान से 363 NORI वीजा धारकों व 37 भारतीय नागरिकों की होगी वापसी, नामों की लिस्ट जारी

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि पाकिस्तान में भारतीय दूतावास की ओर से 15 सितंबर को 363 NORI (No Obligation to Return to India ) वीजा धारकों व 37 भारतीयों को पाकिस्तान से भारत वापस लौटने की सुविधा मुहैया कराएगा। दूतावास ने अपने ट्वीट में उनके नामों की लिस्ट भी दी है।

इसके लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर गृह मंत्रालय से वाघा बॉर्डर खोलने की मांग की है। गृह मंत्रालय ने भी डीजी रेंजर्स पंजाब को इसके लिए पत्र भेजा है। NORI वीजा धारक कम समय के लिए पाकिस्तान गए थे लेकिन कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लागू होने से वहीं फंस गए। यह वीजा पाकिस्तान जाने और 60 दिन के अंदर वापस लौटने की अनुमति देता है।

 NORI वीजा धारक पाकिस्तानी मूल के नागरिक हैं जो भारत में लंबे समय से रह रहे हैं लेकिन इन्हें भारतीय नागरिकता नहीं दी जाती है। भारत में लंबे समय से वीजा पर रहे रहे ऐसे बहुत से पाकिस्तानी हैं, जो किसी काम से NORI वीजा पर पाकिस्तान गए लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए। NORI वीजा का मतलब होता है ‘नो आब्जेक्शन टू रिटर्न टू इंडिया'। भारत की ओर से यह वीजा ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किया जाता जिन्होंने किसी भारतीय नागरिक से शादी की हो और भारत में लॉन्ग टर्म वीज़ा पर रह रहे हों। वे जब संबंधियों से मुलाकात या किसी और काम के लिए पाकिस्तान जाते हैं तो उन्हें NORI वीजा दिया जाता है। इनको भारत की नागरिकता जब तक न मिल जाए, पाकिस्तान जाने के लिए NORI वीजा लेना होता है ताकि वापसी में परेशानी न हो।

The High Commission of India in Pakistan is facilitating the return of 363 NORI visa holders and 37 Indians from Pakistan to India on September 15, 2020. The repatriation will be carried out as per the attached list.https://t.co/EH7zPZ5tMd" rel="nofollow

— India in Pakistan (@IndiainPakistan) September 8, 2020
chat bot
आपका साथी