Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भीषण हादसा, बस के खाई में गिरने से 19 की मौत, 12 घायल

Pakistan News पाकिस्तान में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। बलूचिस्तान प्रांत में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई जिसमें 19 यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

By Ashisha RajputEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 03:04 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 03:04 PM (IST)
Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भीषण हादसा, बस के खाई में गिरने से 19 की मौत, 12 घायल
इस भीषण हादसे में कम से कम 19 यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

बलूचिस्तान, एएनआइ। दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को बड़ी घटना घटी जब एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में कम से कम 19 यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। देश की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सीमा से लगे जिले के दाना सर इलाके के पास यह घटना हुई। भारी बारिश के बीच तेज रफ्तार होने के कारण बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस गहरी गिर गई और कई बार पलट गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती-

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बस दुर्घटना में घयल हुए पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि और घायल लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना की पूरी जांच की जा रही है।

कहा और कैसे हुआ यह भीषण हादसा-

देश की राजधानी इस्लामाबाद से बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा जा रही बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जो रविवार दोपहर को भारी बारिश के कारण खाई में गिर गई। आपको बता दें कि इससे पहले जून में बलूचिस्तान में किल्ला सैफुल्ला के पास एक यात्री वैन के 100 फीट नीचे खड्डे में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई थी और एक बच्चा घायल हो गया था। पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, मुख्य रूप से खराब रखरखाव वाले वाहनों, जर्जर सड़कों और सड़क सुरक्षा उपायों की लापरवाही के कारण भीषण सड़क दुघटना की खबरें सामने आती हैं ।

chat bot
आपका साथी