पाकिस्‍तान में 15 वर्षीय सिख लड़की से एंबुलेस में दुष्‍कर्म, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी। दो सरकारी कर्मचारियों ने एक एंबुलेंस में 15 वर्षीया बच्‍ची से दुष्‍कर्म कर उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 04:16 PM (IST)
पाकिस्‍तान में 15 वर्षीय सिख लड़की से एंबुलेस में दुष्‍कर्म, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पाकिस्‍तान में 15 वर्षीय सिख लड़की से एंबुलेस में दुष्‍कर्म, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्‍तान के वजीर-ए-आजम नया पाकिस्तान बनाने पर जोर दे रहे हैं, मगर पंजाब प्रांत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी। दो सरकारी कर्मचारियों ने एक एंबुलेंस में 15 वर्षीय सिख बच्‍ची से दुष्‍कर्म को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस घटना की पुष्‍टि कर दी है।

गुरुद्वारे से गायब हुई थी लड़की
शनिवार को ननकाना साहेब शहर में बने गुरुद्वारे से एक लड़की लापता हो गई थी। वापस नहीं आने पर घरवालों ने काफी खोजबीन की। पिता ने बताया कि ननकाना के बाइपास पर एक पंजाब की इंमरजेंसी सेवा एंबुलेंस लगी। उसमें से लड़की की आवाज आने पर जब उसके पास जाकर देखा तो दंग रह गया। दो लोग मेरी बेटी की इज्‍जत से खेल रहे थे। उन्‍होंने आगे बताया कि हैवानों ने दो किलोमीटर आगे जाकर मेरी बेटी को चलती गाड़ी से फेंक दिया।
इसके बाद लड़की को अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्‍टरों ने उनकी हालत स्‍थिर बताई है। 

मामला दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इस मामले में एफआइआर दर्ज कर लिया गया है। इसमें दो लोग अहसम अली और समीर हैदर को आरोपित किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही सरकारी कर्मचारी हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है।

हालांकि बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक रूप से अस्‍थिर है। इधर आपात सेवा 1122 के प्रवक्‍ता ने बताया कि विभाग में एक अलग से कमेटी बनाकर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी