दक्षिण अफ्रीका में COVID-19 का बुरा दौर आना बाकी, विशेषज्ञ की चेतावनी

लॉकडाउन में ढील को वजह बताते हुए शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में महामारी का बुरा दौर आना अभी बाकी है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 07:57 AM (IST)
दक्षिण अफ्रीका में COVID-19 का बुरा दौर आना बाकी, विशेषज्ञ की चेतावनी
दक्षिण अफ्रीका में COVID-19 का बुरा दौर आना बाकी, विशेषज्ञ की चेतावनी

जोहान्सबर्ग, प्रेट्र। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर देश के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ सलीम अब्दुल करीम ( epidemiologist Salim Abdool Karim) ने चेताया है कि देश में अभी कोविड-19 का बुरा दौर आना अभी बाकी है। यहां संक्रमण के आंकड़े एक लाख पार कर गए वहीं मरने वालों की संख्या 2000 के करीब पहुंच गर्ह है। पिछले दिनों यह संक्रमण तेजी से बढ़ा है और मामलों में दोगुना इजाफा हुआ। दरअसल, तीन माह पहले लागू लॉकडाउन में ढील दी गई है और व्यापारिक व आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी गई।

उन्होंने कहा,' हम सभी इस बात से अवगत हैं कि अभी बुरा दौर आना बाकी है। हमारे हाथ में जो है हम वह करते रहें यही बेहतर है यानि हम एहतियात व तमाम परहेजों को बरकरार रखें। उम्मीद करते हैं हमारी ये तैयारियां आने वाले महामारी के बुरे दौर से निबटने के लिए काफी होगी। यह वायरस कहीं नहीं जा रहा है यह यहां कुछ दिन रहने आया है।' कोविड-19 संक्रमण और मौतों के आंकड़ों में तेजी के लिए उन्होंने देश के राष्ट्रपति को कारण बताया जिन्होंने अपनी पांच-स्तरीय लॉकडाउन नीति के तहत प्रतिबंधों में ढील की शुरुआत कर दी है।

 उन्होंने बताया, 'एक महामारी विशेषज्ञ होने के नाते जुलाई अंत तक संक्रमण के मामलों के कई लाख होने की आशंका है और यह हम अभी दो गुना हो रहे मामलों के आधार पर ही कह रहे हैं।' सर्दियों के शुरू होने के बाद कोविड-19 के और विकराल रूप धारण करने की आशंका है।'

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वारयस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 111 लोगों की मौत हो गई। देश में 1 लाख 6 हजार मामले संक्रमित हैं जिसमें से 2,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में महामारी पर नियंत्रण पाने के प्रयासों को लेकर टीका संबंधित परीक्षण के तहत दक्षिण अफ्रीका में लोगों को बुधवार को वैक्सीन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। देशों में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बीच अफ्रीका में संक्रमण के 3,25,000 मामले सामने आए हैं। महाद्वीप में जांच सामग्री और चिकित्सकीय आपूर्तियों का अभाव एक बड़ी समस्या है, जिसके कारण अफ्रीका के कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।

chat bot
आपका साथी