यहां तापमान में होता है सर्वाधिक अंतर, गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में दर्ज है नाम

यहां न्यूनतम तापतान शून्य से 68 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाता है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 02:43 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 02:43 PM (IST)
यहां तापमान में होता है सर्वाधिक अंतर, गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में दर्ज है नाम
यहां तापमान में होता है सर्वाधिक अंतर, गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में दर्ज है नाम

मास्को, एपी। दुनिया में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के बीच सर्वाधिक अंतर (World most extreme temperature range) वाले साइबेरियाई शहर (Siberian town) में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। रूस के मौसम विभाग ने बताया कि वर्खोयांस्क में शनिवार को 38 डिग्री सेल्सियस (100.4 डिग्री फारेनहाइट) तापमान दर्ज किया गया। करीब 1,300 की आबादी वाला यह कस्बा आर्कटिक सर्लक (Arctic Circle) के ऊपर सखा रिपब्लिक में स्थित है।                                                 

न्यूनतम व अधिकतम तापमान में सर्वाधिक अंतर के कारण इस कस्बे का नाम गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में दर्ज है। यहां न्यूनतम तापतान शून्य से 68 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। अब अधिकतम तापमान ने 38 डिग्री सेल्सियस को छू लिया है।                                                      

साइबेरिया के बड़े हिस्से में इस साल बिना मौसम ऊंचा तापमान देखने को मिल रहा है, जिस कारण से बड़े पैमाने पर जंगलों में आग लग रही है। सखा रिपब्लिक में पौने तीन लाख हेक्टेयर में आग लगी हुई है।               

chat bot
आपका साथी